कांग्रेस पार्टी ने नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर इसे काला दिवस के रूप में सेक्टर 34 में प्रदर्शन करके मनाया। नोटबंदी के दौरान बैंकों की लाइनों में लगकर जान गवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
2 of 6
Black Day Protest Against Demonetisation
प्रदर्शन के दौरान सभी कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथ में काले झंडे, काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ने 25 ब्लॉकों में कैंडल मार्च भी निकाला।
विज्ञापन
3 of 6
Black Day Protest Against Demonetisation
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय की तरफ बढ़ने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेड तोड़कर आगे जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारें छोड़ीं। बौछारों से कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के मुंह पर चोट आई है।
4 of 6
Black Day Protest Against Demonetisation
धरने के दौरान पवन बंसल ने कहा कि नोटबंदी का फैसला देश की अर्थव्यवस्था पर गहरी चोट थी। देश की जनता को गुमराह कर घंटों लाइनों में लगा दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि निजी सेक्टर में लाखों युवा बेरोजगार हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि नोटबंदी को देश की अर्थव्यवस्था का काला दिन में जाना जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
Black Day Protest Against Demonetisation
उन्होंने कहा कि नोटबंदी को एक दम से लागू करने से जनता में डर, असुरक्षा व असंतोष फैल गया। नोटबंदी के बाद अब तक 50 आतंकवादी अकेले जम्मू कश्मीर में हमले हो चुके हैं। इसमें 80 से ऊपर सेना के जवान व 51 से भी ऊपर आम नागरिक मारे गए हैं।
इससे साबित होता है कि नोटबंदी की योजना बिल्कुल फेल हुई है। नोटबंदी की फेल हुई योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। प्रदीप छाबड़ा ने सवाल पूछते हुए कहा कि नोटबंदी के दौरान अमित शाह के बेटे की कमाई 50 हजार से 80 करोड़ कैसे हो सकती है।