मुख्यमंत्री की विकास रैली में सांसद धर्मवीर के संबोधन के दौरान हूटिंग कर रहे एक भाजपा वर्कर को पुलिस ने बर्बरता से पीटा। देखिए, क्यों?
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की रैली में भाजपा वर्कर से पुलिस की बर्बरता
2 of 6
दरअसल हुआ यूं कि हरियाणा के भिवानी में सीएम खट्टर की मौजूदगी में जब सांसद धर्मवीर मंच पर संबोधित करने आए तो कुछ युवक हूटिंग करने लगे। मंच पर बैठे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सभा स्थल पर ही मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने शोर शराबा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने और बैठाने का प्रयास किया, फिर भी उनका शोरगुल कम नहीं हुआ तो पुलिस को दखल देना पड़ा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की रैली में भाजपा वर्कर से पुलिस की बर्बरता
3 of 6
एक युवक फिर भी नहीं माना। ऐसे में पुलिसवाले उसे सभा स्थल से बाहर ले गए और फटकारा। इसके बाद जब वह मीडिया को घटनाक्रम की जानकारी देने लगा और इससे पुलिस ने उसे रोका तो उसने एक पुलिस अफसर पर ही हाथ उठा दिया। इससे तैश में आए पुलिसकर्मियों ने उसकी जमकर धुनाई कर डाली।
मुख्यमंत्री की रैली में भाजपा वर्कर से पुलिस की बर्बरता
4 of 6
रैली के दौरान जब कुछ युवकों का शोर-शराबा कम नहीं हुआ तो पुलिस के जवान भीड़ में गए और उन्हें शांत कराया। इसी दौरान पुलिस ने पंडाल के भीतर एक युवक को भीड़ से निकाला और बाहर ले आई। इसके बावजूद वह काबू में नहीं आ रहा था तो पुलिस वालों ने उसे पीटा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की रैली में भाजपा वर्कर से पुलिस की बर्बरता
5 of 6
युवक ने अपना नाम हरिओम तंवर और खुद को युवा भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बताने वाले युवक ने मीडिया के सामने पुलिस पर बदतमीजी और मारपीट के आरोप लगाया। इसी दौरान युवक ने एक पुलिस अफसर पर हाथ उठा दिया। तैश में आए पुलिसकर्मी उसे घसीटते हुए ले गए और पिटाई की।
मुख्यमंत्री की रैली में भाजपा वर्कर से पुलिस की बर्बरता
6 of 6
युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने इस प्रकरण पर नाराजगी जताई। गौड़ ने कहा कि हरिओम तंवर कार्यकारिणी सदस्य तो नहीं है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता हैं। वे भीड़ को शांत करा रहे थे, लेकिन पुलिस ने ऐसा बर्ताव क्यों किया, इसका उन्हें नहीं पता।