बीजेपी सांसद और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा किरण खेर 64 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर देखिए एक्ट्रेस की 10 अनदेखी तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 10
किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
कहा जाता है कि किरण खेर को एक्टर सुनील दत्त बॉलीवुड की दुनिया में लेकर आए थे। सुनील दत्त ने ही सबसे पहले उनके हुनर को पहचाना था। सुनील दत्त ने उन्हें अपनी एक मूवी में लॉन्च करने का फैसला लिया था। इसकी तैयारियां भी पूरी हो गई थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से वो प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
3 of 10
किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
किरण खेर एक्ट्रेस और राजनेता होने के साथ-साथ बैडमिंटन प्लेयर भी हैं। वे स्कूल टाइम से बैडमिंटन खेलती आ रही हैं। वे दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेल चुकी हैं। उनकी बहन कंवल ठाकर कौर को बैडमिंटन खेलने के लिए अर्जुन अवार्ड मिल चुका है।
4 of 10
किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगड़ में एक सिख परिवार में हुआ था। इनकी दो बहनें हैं। एक कंवल कौर, जो अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। दूसरी बहन का नाम शरणजीत कौर संधु हैं। सांसद का एक भाई भी था, जिसकी 2003 में एक हादसे में मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 10
किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
किरण ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर में स्नातक किया है। इनके पति बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार अनुपम खेर हैं। अनुपम खेर के साथ किरण खेर की दूसरी शादी है।
विज्ञापन
6 of 10
किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
किरण खेर की पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी, जो एक बिजनेस मैन हैं। यह शादी कुछ ही साल चली और तलाक हो गया। उसके बाद किरण ने अनुपम खेर से शादी कर ली। किरण खेर के एक बेटा है, सिकंदर खेर।
विज्ञापन
7 of 10
किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
किरण खेर ने अपने करियर कि शुरुआत साल 1973 में पंजाबी फिल्म ‘असर प्यार दा’ से की थी। किरण खेर ने 1996 में अमरीश पुरी के साथ श्याम बेनेगल की ‘सरदारी बेगम’ में काम किया, जो काफी चर्चित भी रही। इस फिल्म के लिए उन्हें स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मनित किया गया।
8 of 10
किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म बैरीवाली की, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। किरण ने अपनी एक्टिंग की असली छाप 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ से छोड़ी। जब किरण का फिल्मी सफर बुरे दौर से गुजर रहा रहा था, तब उन्होंने छोटे पर्दे का सहारा लिया। उन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया।
9 of 10
किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
किरण खेर ने मंगल पांडे, रंग दे बसंती, वीर-जारा, देवदास, कर्ज, हम, मै हूं ना, दोस्ताना, सरदारी बेगम, कभी अलविदा ना कहना, मिलेंगे-मिलेंगे, कमबख्त इश्क, कुर्बान, फना, एहसास, अजब गजब लव, खूबसूरत, टोटल सियापा जैसी कई फिल्में की।
किरण खेर कई सालों से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘लाडली’ में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ वे कैंसर के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘रोको कैंसर’ से भी जुड़ी रहीं। साल 2009 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। 2011 में चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए अहम रोल निभाया।