फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: अनुपम खेर के साथ किरण खेर की क्यूट सी लव स्टोरी, आपके दिल को गुदगुदाएगी

Fri, 14 Jun 2019 03:00 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो
किरण खेर के बर्थडे के मौके पर हम आपको सुना रहे हैं अनुपम खेर के साथ उनकी क्यूट सी लव स्टोरी, जो आपका दिल गुदगुदाएगी। जानिए कैसे हुआ था प्यार का इजहार...
विज्ञापन

2 of 7
किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो
किरण खेर और अनुपम खेर एक दूसरे से प्यार में पड़ने के बाद 1985 में शादी के बंधन में बंध गए। किरण और अनुपम खेर की मुलाकात चंढीगढ़ में हुई थी, जहां दोनों एक थियेटर का हिस्सा था। दोनों तब पक्के दोस्त हुआ करते थे, लेकिन ये रिश्ता तब मोहब्बत के आस-पास भी नहीं भटकता था।
विज्ञापन

3 of 7
किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो
साल 1980 में किरण फिल्मों में काम की तलाश के लिए मुंबई आ गईं। तब किरण को गौतम बेरी से प्यार हो गया जो कि पेशे से बिजनेस मैन थे। दोनों ने शादी कर ली और कुछ सालों बाद किरण ने बेटे सिकंदर को जन्म दिया। गौतम से किरण ने लव मैरिज की थी, लेकिन वो इस रिश्ते से खुश नहीं थीं।

4 of 7
किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो
कुछ था जो उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था और वो इस रिश्ते से निकलना चाहती थीं। वहीं अनुपम खेर भी अपनी शादी में खुश नहीं थे। किरण और अनुपम दोनों अपनी-अपनी शादियों में जूझते हुए थियेटर करते रहे। इस बीच दोनों एक प्ले करने के लिए कोलकाता पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 7
किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो
कोलकाता में दोनों की मुलाकात हुई और इस दौरान उन्हें पहली बार प्यार का एहसास हुआ। किरण खेर ने कहा था, 'अनुपम तब कुछ अलग लग रहे थे। उन्होंने किसी फिल्म के लिए सिर मुंडवाया हुआ था। वो मेरे कमरे से जब लौटने लगा तो उसने मुझे देखा। उस पल में कुछ खास था, जो हम दोनों ने महसूस किया था।'
विज्ञापन

6 of 7
किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो
अनुपम ने ही किरण से पहले अपने दिल की बात कही। एक दिन अनुपम किरण के घर आए और बोले कि वो उनसे बात करना चाहते हैं। जब किरण ने दरवाजा खोला तो अनुपम ने कहा, 'मुझे लगता है मैं तुमसे प्यार करने लगा हूं।' बस फिर क्या...किरण को भी महसूस हुआ कि इतने सालों की इस दोस्ती में कहीं न कहीं प्यार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो
किरण ने तब अपने पति को और अनुपम ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद दोनों ने 1985 में शादी कर ली। अनुपम ने किरण की पहली शादी से हुए बच्चे सिकंदर को अपना नाम दिया। काफी कम लोग ये जानते हैं कि सिकंदर अनुपम के बेटे नहीं हैं। किरण और अनुपम की अपनी कोई औलाद नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें