फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली फोगाट की आखिरी कॉल: मां! मेरे खाने में कुछ गड़बड़ है, लग रहा जैसे कि...

Tue, 23 Aug 2022 05:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट की बहन ने मौत पर जताया शक। - फोटो : twitter
भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मंगलवार को गोवा में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इससे जहां उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गए वहीं उनके परिवार में भी मातम पसर गया। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा कि मात्र 42 साल की उम्र में सोनाली इस दुनिया को अलविदा कह गई। उनकी मौत पर सवाल भी उठ रहे हैं। मौत से पहले सोनाली ने अपनी मां से आखिरी बात की थी। इसमें उन्होंने अपने ऊपर कुछ किए जाने का शक जताया था। सोनाली की मौत के बाद उनकी बहन ने इसका खुलासा किया है। सोनाली की बहन रुपेश ने कहा कि सोनाली ने मां से फोन पर हुई बात में कहा था कि मुझे मेरे खाने में गड़बड़ लग रही है, मेरे शरीर में गड़बड़ हो रही है, जैसे किसी ने मेरे ऊपर कुछ किया हो।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter
आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद ने भी फोगाट की मौत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट की मौत संदिग्ध है। हाईकोर्ट के सिटिंग जज से सरकार इसकी जांच करवाए। वहीं कांग्रेस नेता योगेश सिहाग ने कहा कि बीजेपी शासित गोवा में बीजेपी नेत्री की संदिग्ध मौत अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही है। जरूर इस मामले में बड़ी ताकतों का हाथ है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने सोनाली फोगाट के अकस्मात निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस सूचना से वे बेहद आहत हैं। सोनाली फोगाट बेहद मिलनसार एवं बेहतरीन कलाकार थी। परमपिता परमात्मा उनको अपने चरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दे।
 

4 of 5
सोनाली फौगाट - फोटो : फाइल
सोनाली फोगाट की मौत की सूचना पर उनका परिवार भूथन से गोवा के लिए रवाना हो गया है। 2016 में सोनाली के पति संजय फोगाट भी फार्म हाउस में मृत मिले थे। फतेहाबाद के भूथन खुर्द में ढाका परिवार की बेटी सोनाली 22 से 25 तक अपने पूर्व निर्धारित गोवा टूर पर थी। वे अपने टिकटॉक वीडियो से चर्चा में रहती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट की मौत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया-भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के आकस्मिक निधन का बेहद दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करें। ओम शांति!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें