रोहतक में धरने पर बैठी भाजपा नेत्री कांता आलड़िया ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिलाध्यक्ष को काफी बुरा भला कहा। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
भाजपा नेत्री ने दिखाए तलख तेवर, 'दो आने का है भाजपाध्यक्ष'
2 of 7
नेत्री अपने समर्थकों के साथ अंबेडकर चौक से उठकर डीसी आवास पर पहुंच गई और यहां धरने पर बैठ गई। नेत्री ने पार्टी के जिलाध्यक्ष के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया और उन्हें दो आने तक का कह डाला। इससे पहले, दोनों पक्ष एसडीएम कोर्ट में हाजिर हुए। दोनों ने अपने अपने दस्तावेज एसडीएम को मुहैया कराए।
विज्ञापन
भाजपा नेत्री ने दिखाए तलख तेवर, 'दो आने का है भाजपाध्यक्ष'
3 of 7
भाजपा नेत्री पिछले दो दिनों से अंबेडकर चौक पर धरना दे रही हैं। बीबी दलजीत कौर के समर्थन में आंदोलन कर रही आलड़िया ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इससे पहले भी वे पार्टी की मुखालफत कर चुकी हैं। दिन में एसडीएम कोर्ट में पेश होने के बाद धरने पर बैठे लोग डीसी आवास का घेराव करने पहुंच गए।
भाजपा नेत्री ने दिखाए तलख तेवर, 'दो आने का है भाजपाध्यक्ष'
4 of 7
दरअसल कांता जब अपने समर्थकों के साथ डीसी आवास के बाहर धरने पर बैठी थी, तभी कलानौर से कुछ लोग वहां किसी बात की शिकायत लेकर पहुंचे। बात भाजपा नेताओं पर आई तो कांता ने दो टूक कहा कि पार्टी जिलाध्यक्ष कांग्रेस से मिलकर काम कर रहा है। कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती और बगैर पैसे किसी का काम नहीं होता। हालांकि इस मामले में जिलाध्यक्ष ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
भाजपा नेत्री ने दिखाए तलख तेवर, 'दो आने का है भाजपाध्यक्ष'
5 of 7
डीसी आवास पर कांता के धरने के कारण मजमा लग गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया, लेकिन वे डीसी से मिलने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि बाद में डीएसपी विजेंद्र सिंह ने कांता आलड़िया को आश्वासन दिया कि बुधवार को सुबह 11 बजे वे उनको डीसी और एसपी दोनों से मिलवा देंगे। इस आश्वासन के बाद कांता ने डीसी आवास से धरना हटा लिया।
विज्ञापन
भाजपा नेत्री ने दिखाए तलख तेवर, 'दो आने का है भाजपाध्यक्ष'
6 of 7
इधर प्रशासन ने दोनों पक्षों को नोटिस देकर मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में हाजिर होने को कहा था। सुबह साढ़े नौ बजे दोनों पक्ष एसडीएम के सामने हाजिर हुए और अपने दावों के पक्ष में दस्तावेज सौंपें। दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
भाजपा नेत्री ने दिखाए तलख तेवर, 'दो आने का है भाजपाध्यक्ष'
7 of 7
गुरुद्वारा पक्ष से महंत दिलबाग सिंह, रूबी चावला, सरबजीत सिंह, करतार सिंह सिक्का, जगमोहन कोचर, सोनू शेट्ठी हाजिरी हुए। दूसरे पक्ष से बीबी दलजीत कौर और कांता आलड़िया हाजिर हुए। गुरुद्वारा पक्ष का कहना है कि अभी अगली तारीख नहीं दी गई है। अगर अगली तारीख तक गुरुद्वारा पर धारा 145 लगाने के मौखिक आदेश वापस नहीं लिए गए तो पूरी संगत एसपी कार्यालय में पहुंचकर गिरफ्तारी देगी।