फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों के आगे कब्र खुद रही थी, इंतजार मौत का था..

Fri, 19 Dec 2014 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
बड़ा मार्मिक सीन था। सुखना के आईलैंड पर टीम के सदस्य गड्डा खोद रहे थे, ताकि बतखों को मारने के बाद वहां दफनाया जा सके। बतखें कतार में खड़ी उन्हें देख रही थी। रात तक सभी बतखों को के बाद उन्हें जलाकर लेक के आईलैंड पर दफना दिया गया। लेक पर मरी एक बतख में बर्ड फ्लू (एच-5 एन-1) कंफर्म होने के बाद बाकी बची बतखों को तुरंत मारने के आदेश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन

आंखों के आगे कब्र खुद रही थी, इंतजार मौत का था..

2 of 9
कार्यवाहक डीसी विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। छह भेजे गए सैंपलों में सिर्फ एक ही बतख में वायरस मिला है। एहतियात के तौर पर बतखों के मारने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

आंखों के आगे कब्र खुद रही थी, इंतजार मौत का था..

3 of 9
लेक से एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले इलाके को सर्विलांस में रखा गया है। यदि इस एरिया में उन्हें कोई संदिग्ध बतख मिलती तो वे उसे तुरंत मार देंगे। इसमें पंजाब और हरियाणा का इलाका भी शामिल है।

आंखों के आगे कब्र खुद रही थी, इंतजार मौत का था..

4 of 9
बर्ड फ्लू से निपटने के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट तैयार है। अब तक किसी भी मानव में फिलहाल इसके लक्षण नहीं मिले हैं। जीएमएसएच-16 में आइसोलेटेड वार्ड बना दिए गए हैं। दवाएं और वैक्सीन स्टॉक में हैं। कुछ के आर्डर भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

आंखों के आगे कब्र खुद रही थी, इंतजार मौत का था..

5 of 9
अधिकारियों ने बताया कि कुल 25 बतखों की पहले मौत हो चुकी थी। वीरवार को बाकी बची 90 से ज्यादा बतखों को मार दिया गया। पिछले एक हफ्ते से सुखना में बतखों का मरना जारी था।

विज्ञापन

आंखों के आगे कब्र खुद रही थी, इंतजार मौत का था..

6 of 9
लेक की बतखों को मारने का आर्डर सुबह साढ़े दस बजे ही जारी कर दिया गया था, लेकिन तैयारियों में काफी वक्त निकल गया। लेक के आइसलैंड पर कार्रवाई करीब शाम चार बजे शुरू हुई।
विज्ञापन

आंखों के आगे कब्र खुद रही थी, इंतजार मौत का था..

7 of 9
बतखों को मारने और फिर उन्हें सुनियोजित तरीके से दफनाने के लिए वाइल्ड लाइफ, स्लॉटर हाउस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट से जुड़े 30 लोगों की एक टीम तैयार की गई।

आंखों के आगे कब्र खुद रही थी, इंतजार मौत का था..

8 of 9
बतखों को मारने का अभियान रात के अंधेरे में जारी रहा। कर्मचारी टार्च और फ्लड लाइटों की मदद से अपने अभियान में जुटे रहे। कार्यवाहक डीसी विवेक प्रताप सिंह के मुताबिक पहले बतखों को बेहोश किया गया।
विज्ञापन

आंखों के आगे कब्र खुद रही थी, इंतजार मौत का था..

9 of 9
बेहोश करने के बाद बत्तखों की गर्दन तोड़कर उन्हें जलाया गया। उसके बाद आईलैंड में ही उन्हें दफना दिया गया है। उसके बाद एक टीम ने पूरी सुखना लेक का दौरा किया, ताकि कोई बर्ड्स रह न जाए। अधिकारियों ने दावा किया कि रात के अंधेरे में यदि कोई बतख रह जाए तो उन्हें सवेरे ठिकाने लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें