आप पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने जाते है तो उस वक़्त कई चीज़ों से सावधानी बरतें, नहीं तो इसके नुकसान आपको वहीं चुकाने पड़ सकते हैं। ऐसा ही कुछ हरियाणा के झज्जर में हुआ। मोबाइल से निकलने वाले रेडिएशन से शनिवार शाम को झज्जर चुंगी स्थित एक पेट्रोल पंप की मशीन में आग लग गई।
विज्ञापन
2 of 8
पेट्रोल पंप पर मोबाइल इस्तेमाल नहीं
- फोटो : Demo Pic
पंप पर तैनात कर्मचारियों की सूझबूझ से चंद मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। इससे पंप पर मौजूद उपभोक्ताओं, कर्मचारियों की जान तो बची ही, बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन
3 of 8
पेट्रोल पंप पर मोबाइल इस्तेमाल नहीं
- फोटो : demo pic
दरअसल, झज्जर चुंगी पर जगबीर सिंह का जगबीर ऑयल कंपनी के नाम से पेट्रोल पंप है। जगबीर के बेटे मनीष का कहना है वह अन्य कर्मचारियों के साथ शनिवार देर सायं पंप पर मौजूद था। तेल डलवाने वालों की लाइन लगी थी। कर्मचारी पंप की मशीन से तेल डाल रहे थे। तभी एक युवक आया और पेट्रोल डालने की मशीन के पास आकर मोबाइल पर बात करने लगा।
4 of 8
पेट्रोल पंप पर मोबाइल इस्तेमाल नहीं
- फोटो : demo pic
वह पेट्रोल डलवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। मोबाइल पर बात करता देख कर्मचारी ने युवक से कहा कि वह मशीन से दूर जाकर बात कर ले। लेकिन वह नहीं माना और वहीं पर खड़ा होकर बात करने लगा। कुछ ही देर बाद अचानक मशीन में आग लग गई।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : demo pic
इससे पंप परिसर में अफरातफरी मच गई। आग लगते ही कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : file photo
पेट्रोल डलवाते समय वाहन को बंद कर देना चाहिए। तेल डलवाने से पहले वाहन से नीचे उतर जाएं। गाड़ी में तेल डलवाते समय मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। बाइक का टैंक व्यक्ति के चेहरे के सामने होता है। टैंक खुलते ही तेल के अंदर से वैपर निकलते हैं, जो हवा के घुलकर व्यक्ति की स्किन पर असर डालते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : file photo
पेट्रोल पंप पर धूम्रपान का इस्तेमाल न करें और बाइक आदि पर सिलेंडर है तो उसे पेट्रोल पंप से बाहर रखकर आएं। बाइक और स्कूटर में स्पार्क प्लग बाहर की तरफ होता है। सावधानी के तौर पर इन वाहनों को मशीन से दूर ले जाकर ही स्टार्ट करें।
पेट्रोल पंप पर सीओटू और एबीसी नामक सिलेंडर होते हैं। सीओटू का इस्तेमाल किसी भी इलेक्ट्रिकल स्पार्क के कारण लगी आग को काबू करना और एबीसी सिलेंडर से तेल में लगी आग को काबू किया जाता है, जो मशीन के पास ही रखना अनिवार्य है। पेट्रोल पंप पर गाड़ी खाली कराते समय भी मामूली लापरवाही दुर्घटना का सबब बन जाती है।