टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर बिग बॉस 11 की इस मशहूर कंटेस्टेंट ने बेबाकी से अपनी बात रखी। साथ ही फिल्मों में एंट्री को लेकर भी बड़ा खुलासा किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Arshi Khan
हम बात कर रहे हैं अर्शी खान की, जो बिग बॉस 11 में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर काफी चर्चा में रहीं। वे चंडीगढ़ स्थित एलांते मॉल में आयोजित एक फैशन शो में हिस्सा लेने आई थी। वे मिस्टर एंड मिस एलिगेंट- 2019 और जूनियर मिस्टर एंड मिस एलिगेंट 2019 में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं।
विज्ञापन
3 of 5
Arshi Khan
शो के आयोजक जगदीप कौर और कुशान ने अभिनेत्री का स्वागत किया। यहां अर्शी खान ने पत्रकारों से खुलकर बात की। पत्रकारों ने अर्शी से बिग बॉस, कास्टिंग काउच और फिल्मों में एंट्री को लेकर कई सवाल किए, जिनका अर्शी ने बेहद बेबाकी के साथ और बिंदास अंदाज में जवाब दिया।
4 of 5
Arshi Khan
अर्शी खान ने कहा कि मुझे पंजाबी फूड बहुत पसंद है। चंडीगढ़ में आने को लेकर काफी उत्साहित थी। यहां आकर बेहद अच्छा लगा। अर्शी ने बताया कि बिग बॉस सीजन-11 ने उनकी जिंदगी बदल दी। यहां काफी कुछ सीखने को मिला। अब वे जल्द हिंदी थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी। इसमें उनका डिफरेंट लुक होगा।
अर्शी खान ने फिल्म या टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर कहा कि इस तरह के मामले बहुत कम ही सामने आते हैं। इतना जरूर कहूंगी कि अगर लड़की नहीं चाहेगी तो कोई भी पुरुष उसका फायदा नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में काम की कोई कमी नहीं है, बशर्ते की आप में टैलेंट और कुछ अलग से करने की कुव्वत हो।