अश्लील वीडियो मामले में फंसे चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) चैरिटेबल सोसाइटी के बर्खास्त प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा के बेटे इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा की आत्महत्या का मामला फिर चर्चाओं में है।
विज्ञापन
2 of 7
inderpreet singh chadha Suicide case
दरअसल, पुलिस द्वारा चड्ढा की कार में लाइसेंसी पिस्टल कवर में ही मिला था। पुलिस का दावा था कि चड्ढा ने इसी पिस्टल से खुदकुशी की है। अगर ऐसा था तो पिस्टल को कवर में किसने रखा। पुलिस इस मामले में चुप्पी साध कर बैठ गई है। अब सवाल उठने लगे हैं कि यह खुदकुशी थी या हत्या।
विज्ञापन
3 of 7
inderpreet singh chadha
चड्ढा की आत्महत्या को लेकर उठते सवाल
-इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा ने खुदकुशी करने से पहले 14 से 17 पेज के कई सुसाइड नोट लिखे, जिसे पुलिस ने नजरंदाज कर दिया।
-चड्ढा का शव जिस कार में मिला, उसमें खून के निशान बेहद कम थे। जबकि कनपटी में गोली मारने पर खून के छींटे काफी बिखरते हैं।
4 of 7
inderpreet singh chadha Suicide case
चड्ढा की आत्महत्या को लेकर उठते सवाल
-चड्ढा के कार में जो पिस्टल मिली है, वो कवर में बंद थी।
-चड्ढा के कनपटी से होते हुए गोली सिर में अटक गई है। अगर पिस्टल से कनपटी पर सटाकर गोली चलाई गई तो फिर सिर के आरपार क्यों नहीं हुई।
विज्ञापन
5 of 7
inderpreet singh chadha Suicide case
चड्ढा की आत्महत्या को लेकर उठते सवाल
-ड्राइवर राजकुमार घटना के बाद से ही भूमिगत है, पुलिस ने भी उसके दो टूक बयानों के बाद उसके बारे में कोई उल्लेख नहीं किया है। ड्राइवर ने कहा है कि उसे चड्ढा ने किसी गाड़ी का नंबर देखने के लिए भेजा था, लौटे तो देखा उनका शव कार में पड़ा है।
विज्ञापन
6 of 7
inderpreet singh chadha Suicide case
चड्ढा के विरोधी कौन?
-अश्लील वीडियो में दिख रही महिला एक नेता के जरिए सीधे डीजीपी के पास पहुंची। उक्त नेता महिला परिवार का काफी नजदीकी है।
-जालंधर पुलिस ने चरणजीत सिंह चड्ढा को ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन ब्लैकमेलिंग करने वाली अश्लील वीडियो की बरामदगी नहीं की। अगर ऐसा हो जाता तो अश्लील वीडियो वायरल न होती और इंद्रप्रीत चड्ढा आत्महत्या न करते।
-चड्ढा के आत्महत्या के बाद अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है, एसआईटी दोबारा सारे मामले की जांच कर रही है।
परिवार के पास कई सबूत
चड्ढा परिवार अभी तक मीडिया से खुलकर बातें नहीं कर रहा है। माना जा रहा है कि चड्ढा परिवार के पास कई सबूत हैं जो वह जल्द ही पुलिस व मीडिया के सामने रखेगा।