फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बस जली पर 20 बच्चे बचे, देखिए कैसे?

Sat, 08 Nov 2014 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों को घर छोड़ने जा रही दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस एक हादसे में जलकर राख हो गई, पर 20 बच्चे बच गए। देखिए कैसे?
विज्ञापन

हादसे में बस जली पर 20 बच्चे बचे, देखिए कैसे?

2 of 6
दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस पंजाब के सुनाम के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में बस जलकर राख हो गई। पास से गुजर रहे पंजाब पुलिस के दो मुलाजिमों और खेतों में काम रहे पांच नौजवानों ने तुरंत बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन

हादसे में बस जली पर 20 बच्चे बचे, देखिए कैसे?

3 of 6
संगरूर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस शनिवार दोपहर छात्रों को सुनाम और अन्य गांवों में छोड़ने के लिए निकली। गांव चट्ठे सेखवां के पास आगे जा रहे एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई और खंभे को उखाड़ते हुए खेत में जा घुसी।

हादसे में बस जली पर 20 बच्चे बचे, देखिए कैसे?

4 of 6
टक्कर में बिजली के हाई वोल्टेज तार की स्पार्किंग होने से बस में आग लग गई। इस दौरान कार से एक अपराधी को संगरूर जेल छोड़ने जा रहे हेड कांस्टेबल हरबंस सिंह, प्रगट सिंह और खेतों में काम कर रहे पांच युवकों ने बस में सवार सभी बीस बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

हादसे में बस जली पर 20 बच्चे बचे, देखिए कैसे?

5 of 6
सूचना मिलने पर सभी बच्चों के अभिभावक भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पंजाब सरकार से पांचों नौजवानों और पुलिस मुलाजिमों को सम्मानित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बस जली पर 20 बच्चे बचे, देखिए कैसे?

6 of 6
सुनाम के करीब आग लगने से खाक हुई स्कूल बस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें