फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम मां की 'कातिल कहानी', बेड बॉक्स में बंद कर बेटे को मारा, पढ़ें- बेटी पर भी बड़ा खुलासा

Sun, 02 Feb 2020 01:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
लाल घेरे में आरोपी मां और दूसरी तस्वीर में बच्ची का शव ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
पति से अनबन के चलते महिला द्वारा ढाई साल के बेटे को बेड के बॉक्स में बंद कर उसकी हत्या करने के मामले में अब एक और नया खुलासा हुआ है। पुलिस को शक था कि महिला ने अपनी बेटी की भी हत्या की होगी। इसी आधार पर कब्र से शव को निकाला गया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ उसकों जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे...
विज्ञापन

2 of 5
कब्र से शव निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि छह महीने की मासूम कोमल की गला घोंटकर हत्या की गई थी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने 302 (हत्या) की धारा में अब 201 (साक्ष्य मिटाना) को जोड़ दिया गया है। वहीं, गुरुवार को आरोपी महिला रूपा कुमारी का दो दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे जिला अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन

3 of 5
चंडीगढ़ श्मशान घाट में मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह तहसीलदार सुरेश कुमार की देखरेख में पुलिस टीम सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट पहुंची थी। इस दौरान सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। कब्र से छह महीने की कोमल का शव निकालने के बाद पुलिस टीम उसे तुरंत जीएमएसएच-16 लेकर पहुंची। वहां पोस्टमार्टम होने के बाद शाम करीब 5.30 बजे उसे दोबारा सेक्टर-25 के श्मशान घाट में दफना दिया गया। 

4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां। - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बीते 27 जनवरी को मृतक दिव्यांशु (ढाई साल) के पिता दशरथ ने बताया था कि रूपा से जुलाई 2016 में नबडिहा स्थित एक मंदिर में शादी हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल तक वह गांव में रही। करीब दो साल पहले ही उसे गांव से चंडीगढ़ लेकर आया था। इस दौरान उसकी बेटी कोमल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां। - फोटो : अमर उजाला
25 दिसंबर, 2019 को वह काम पर गया। दोपहर को पता चला कि उसकी बेटी अचानक बेसुध हो गई है। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का पोस्टमार्टम होता इसलिए यह बात उसने पुलिस से छुपा ली। बेटी की मौत किन कारणों से हुई उन्हें आज तक इसका पता नहीं चला। इसी के चलते पुलिस ने कोमल के शव को कब्र से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम करवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें