नोटबंदी के बाद परेशानी झेल रहे लोगों को बैंकों ने एक और तगड़ा झटका दिया है। नए फैसले के बाद अब बैंकों में पैसे जमा कराने का फायदा कम हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
bank
कारण, नोटबंदी के बाद BANK में जमा होने वाली पूंजी में अचानक बहुत वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक सहित प्रमुख बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के ब्याज दरों में 0.25 फीसदी तक कमी करने की घोषणा की है। डिपॉजिट में कमी के मद्देनजर आने वाले दिनों में लोगों को कुछ राहत भी मिल सकती है क्योंकि बैंकों की कर्ज दरों में भी कमी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 4
bank
आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार 390 दिन से 2 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कमी की गई है। आईसीआईसीआई बैंक अब इन डिपॉजिट पर 7.10 फीसदी ब्याज देगा, जबकि पहले यह दर 7.25 फीसदी थी। एचडीएफसी बैंक ने भी 1 से 5 करोड़ रुपये के बीच के बल्क डिपॉजिट पर 0.25 फीसदी की ब्याज दरें घटा दी हैं।
बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई दरें आज से लागू हो गईं हैं। एचडीएफसी बैंक के 1 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 6.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा, जो कि पहले 7 फीसदी की दर से मिल रहा था। इससे पहले एसबीआई और एक्सिस बैंक भी इस तरह की पहल कर चुके हैं। कल एसबीआई ने भी कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट की मैच्योरिटी पर 0.15 फीसदी की दरें घटा दी थीं।एक्सिस बैंक ने भी अपने मार्जिनल कॉस्ट पर आधारित लेंडिंग रेट में 20 आधार अंक की कटौती की है।