हिसार-स्याहड़वा मार्ग पर मंगाली के पेट्रोल पंप पर वीरवार को ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में कम डीजल डाले जाने पर चिप लगी होने का आरोप लगाकर जोरदार हंगामा किया। मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने पहुंचकर मशीन को जांच होने तक बंद करा दिया है। शुक्रवार को दिल्ली की एक्सपर्ट टीम पहुंचकर पंप की जांच करेगी। ग्रामीणों ने मशीन को तिरपाल से ढककर चारों तरफ से रस्सियों से बांध दिया और मशीन के सामने धरने पर बैठ गए। वहां दिनभर तनावपूर्ण माहौल बना रहा और पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
2 of 8
Hisar News
मंगाली आकलान के अजीत सिंह सुथार ने बताया कि उसका छोटा भाई विनोद कुमार वीरवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर लेकर चौकी के पास पेट्रोल पंप पर डीजल भराने गया था। वहां कारिंदे ने 1400 रुपये का डीजल डलवाया। मशीन ने 23.06 लीटर दर्शाया। विनोद कुमार को डीजल कम होने का शक हुआ। उसने ट्रैक्टर की टंकी खोलकर एक डंडी से डीजल चेक किया। उसका शक और ज्यादा बढ़ गया।
विज्ञापन
3 of 8
Hisar News
इस पर विनोद ने अपने बड़े भाई अजीत और दोस्तों को फोन कर अवगत कराया और उनको पंप पर बुलाया। अजीत और कई ग्रामीण कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर की टंकी खोलकर डंडी से डीजल चेक किया। उनको भी डीजल कम लगा।
4 of 8
Hisar News
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
अजीत ने बताया कि इस पर उन्होंने पंप पर मौजूद लोगों से डीजल कम होने की बात कही तो वे मानने को तैयार नहीं हुए। दोनों पक्षों की वहां जमकर बहस हुई। इस पर वहां ग्रामीणों का हुजूम बढ़ता गया। अजीत, विनोद ने जानकारों और ग्रामीणों को फोन कर मौके पर बुला लिया। पंप पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए और वहां देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। हालात देखकर सदर थाना एसएचओ देवेंद्र नैन और मंगाली चौकी इंचार्ज सतबीर सिंह टीम समेत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 8
petrol
पंप मालिक ने कारिंदे से की मारपीट
अजीत ने बताया कि वहां पेट्रोल पंप मालिक और कारिंदे कम डीजल डालने की बात पर सहमत नहीं हुए तो बाल्टी मंगाई गई। ट्रैक्टर में करीब छह लीटर डीजल पहले से था और विनोद ने 23.06 लीटर डलवाया था। अजीत ने बताया कि ऐसे में ट्रैक्टर से करीब 29 लीटर डीजल निकलना था, लेकिन बाल्टी से डीजल निकालकर मापा तो करीब 18 लीटर निकला। इस पर वहां हंगामा हो गया। अजीत ने बताया कि माहौल भड़कता देखकर मालिक ने इसे कारिंदे की करतूत बताकर उससे मारपीट की।
विज्ञापन
6 of 8
Petrol
माप-तोल विभाग के अधिकारी पहुंचे मौके पर
प्रशासन से सूचना मिलने पर माप-तोल विभाग के इंस्पेक्टर जयपाल सिंह, सेल्स ऑफिसर आयुष अग्रवाल, एएफएसओ राजकुमार सैनी मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद डीएफएसी सुभाष सिहाग भी मौके पर पहुंचे और मशीन की जांच की। उन्होंने मशीन को सील कर दिया। इस टीम ने मशीन को सही बताया तो ग्रामीण नहीं माने। इस पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने दिल्ली से एचपीसीएल की एक्सपर्ट टीम बुलाने का फैसला लिया। यह टीम शुक्रवार को आएगी।
विज्ञापन
7 of 8
petrol pump
पंप पर पुलिसकर्मी तैनात
ग्रामीणों ने कहा कि जांच में चाहे कितने दिन लगे, वे पंप के सामने बैठेंगे। इस पर ग्रामीणों ने पंप के सामने धरना दे दिया। वे देर रात तक वहां बैठे थे। प्रशासन ने माहौल तनावपूर्ण देखते हुए वहां पुलिसकर्मी तैनात किए थे। डीसी निखिल गजराज ने नायब तहसीलदार एचके गुप्ता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर जाकर जांच करेंगे। मौके पर पुलिस बल भी नियुक्त किया गया है, जो लगातार प्रशासन को रिपोर्ट देंगे।
यह बोले ग्रामीण
अजीत ने बताया कि हमें लगता है कि मशीन में चिप लगी है। ग्रामीणों ने वहां हंगामा कर दिया। भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने कोई हल न होते देखकर मशीन को तिरपाल से ढककर उसे चारों तरफ से रस्सी से बांध दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मशीन की तसल्ली करने वाले अधिकारी बेशक कितने दिन में आएं। वे तब तक पंप के सामने धरने पर बैठे रहेंगे।