यहां पर आज महा सफाई अभियान चलाया गया। करीब 4 लाख लोगों ने एक साथ मिलकर झाड़ू लगाया। तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 9
करनाल में महा सफाई अभियान
करनाल में आज महा सफाई अभियान शुरू हुआ। इसकी शुरूआत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। यह अभियान डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाया गया। इसमें करीब चार लाख डेरा के अनुयायियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
3 of 9
करनाल में महा सफाई अभियान
बता दें हाल ही में देशभर के स्वच्छ शहरों की लिस्ट जारी हुई है जिसमें हरियाणा के सभी शहरों की हालत बहुत ही खराब रही है। इस लिस्ट के जारी होने के तुरंत बाद अब डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने करनाल में महासफाई अभियान शुरू किया है।
4 of 9
करनाल में महा सफाई अभियान
इस सफाई अभियान की शुरुआत गुरमीत राम रहीम ने करनाल की कमेटी चौक से की। इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर और विधायक भी मौजूद रहे। केंद्र सरकार द्वारा जारी 443 स्वच्छ शहरों की सूची में सी.एम. सिटी करनाल 65 वें नंबर पर आया था।
विज्ञापन
5 of 9
करनाल में महा सफाई अभियान
बता दें कि डेरा सच्चा सौदा की साध संगत की करनाल में यह दूसरी दस्तक है। इससे पहले 24 मार्च 2013 को भी सफाई अभियान चलाया गया था। तब चार घंटे चले अभियान के बाद शहर की सूरत बदल दी गई थी। वहीं 1 सितंबर 2015 को पानीपत में भी डेरे की संगत ने सफाई महाअभियान चलाकर एक सकारात्मक संदेश दिया था।
विज्ञापन
6 of 9
करनाल में महा सफाई अभियान
चार जोन में बांटा शहर
जोन-1 में रामनगर और इसके साथ लगते लाइनपार के क्षेत्रों को लिया गया है। एसडीएम घरौंडा वर्षा खंगवाल को इस क्षेत्र की साफ-सफाई व प्रशासनिक बंदोबस्त की इंचार्ज हैं।
विज्ञापन
7 of 9
करनाल में महा सफाई अभियान
जोन-2 में चमन गार्डन, सदन बाजार, सुभाष गेट, मीरा घाटी, कर्ण गेट, पुरानी अनाज मंडी, श्मशान एरिया, नावल्टी रोड, सेक्टर-3 व 16, शाम नगर, डीसी कॉलोनी व मोती नगर इत्यादि के क्षेत्र लिए गए हैं। सेक्रेटरी आरटीए व एसी (यूटी) इसके इंचार्ज हैं।
8 of 9
करनाल में महा सफाई अभियान
जोन-3 में शहर के नेहरू पैलेस, चार चमन, ओल्ड सब्जी मंडी, मुगल कैनाल, मॉडल टाउन एरिया, कुंजपुरा रोड, सेक्टर-12, 13 व 14 व हाईवे सहित इलाकों में सफाई सुनिश्चित की जाएगी। मार्केङ्क्षटग बोर्ड के जोनल सेक्रेटरी को इस एरिया का इंचार्ज बनाया गया है।
जोन-4 में सेक्टर-4, 5 ,6, 7, 8 व 9, बसंत विहार, आरके पुरम, मंगलपुर, बुढ़ाखेड़ा, राजीव पुरम, कर्ण विहार, सूरज नगर, रामपुरा, कटाभाग व कणिका विहार रावर रोड इत्यादि के क्षेत्र लिए गए हैं। हुडा के संपदा अधिकारी अश्विनी मलिक यहां के इंचार्ज हैं।