फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग-बी तक मानते थे ओमपुरी का लोहा, जानिए क्या थी खास वजह

Sun, 08 Jan 2017 09:51 AM IST
सौरव यादव/अमर उजाला, कालका
विज्ञापन
1 of 6
ओमपुरी
ओमपुरी एक महान कलाकार होने के साथ अच्छे इंसान भी थे। अगर अमिताभ बच्चन भी उनके कायल थे तो उसकी एक खास वजह थी। 
विज्ञापन

2 of 6
ओमपुरी
वह हिंदुस्तान के ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने रियलेस्टिक एक्टिंग की शुरुआत की थी। अमिताभ बच्चन तक अभिनय में उनका लोहा मानते थे। यह बात बॉलीवुड एक्टर रोहिताश्व गौड़ ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहे।
विज्ञापन

3 of 6
ओमपुरी - फोटो : amar ujala
रोहिताश्व ने शनिवार को फोन पर ‘भाभी जी घर पर हैं’ नाटक की शूटिंग के दौरान समय निकालकर ये बातें साझा की। गौड़ ने बताया कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस दिग्गज कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला। ओमपुरी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। 2003 में अश्विन चौधरी के निर्देशन में बनी फिल्म धूप में उन्होंने ओमपुरी के साथ काम किया। 

4 of 6
ओमपुरी - फोटो : amar ujala
इसमें गौड़ एक फौजी (निहार सिंह) के किरादार में थे। आज भी उन्हें याद है जब शूटिंग खत्म होने के बाद शाम को आराम करने के लिए बुलाते वक्त ओमपुरी उन्हें कहा करते थे कि ‘चल फौजी हो गया पैकअप’। गौड़ ने बताया कि ओमपुरी की जगह कभी भरी नहीं जा सकती। वह लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। ओमपुरी के साथ बिताए सुनहरे पलों को वह हमेशा समेटे रहेंगे। गौड़ के मुताबिक ओमपुरी ने भी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा व पूना इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग ली थी। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में ओमपुरी उनके सीनियर थे और उन्हें बहुत मानते थे। 
विज्ञापन

5 of 6
ओमपुरी - फोटो : amar ujala
कालका के रहने वाले हैं रोहिताश्व-
बात दें कि कालका निवासी बॉलीवुड एक्टर रोहिताश्व गौड़ इन दिनों एंड टीवी पर प्रसारित हास्य धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं (फन अनलिमिटेड) में कानपुर के मनमोहन तिवारी का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओमपुरी
शूटिंग के सेट पर ही ‘दरोगा हप्पू सिंह’ से कराई बात-
फोन पर बातचीत के दौरान रोहिताश्व ने भाभी जी घर पर हैं की शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद योगेश त्रिपाठी जो इस नाटक में दरोगा हप्पू सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, से भी बात कराई। योगेश ने कहा कि ओमपुरी एक महान और उच्च कोटी के कलाकार थे। उनके निधन से वह बहुत दुखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें