फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल गर्ल' फौगाट बहनों के नाम एक और उपलब्धि, गर्व करेंगे मां-बाप और आमिर खान

Tue, 28 Feb 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 4
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
'दंगल गर्ल' गीता फौगाट और बबीता फौगाट की शोहरत में एक और चांद जड़ गया है। इस बार इतनी बड़ी उपलब्धि मिली है कि मां बाप और आमिर खान को गर्व होगा।
विज्ञापन

2 of 4
फौगाट बहनें
दरअसल, फौगाट बहनों के नाम पर खेल एकेडमी खुलने जा रही है। वे जल्दी ही बेंगलुरु में दंगल जमाएंगी। कर्नाटक राज्य स्थित बंगलुरू के टीका बालासुर विधायक के सुधाकर ने एक समारोह में फौगाट बहनों को नंदी हिल्स में 2 एकड़ जमीन देने की घोषणा भी कर दी है, जबकि महाराष्ट्र सरकार ने यहां पर खेल एकेडमी स्थापित करके की घोषणा की है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से दोनों पहलवान बहनों को स्वच्छता अभियान की ब्रांड अंबेसडर बनाया है।
विज्ञापन

3 of 4
फौगाट बहनें
इस घोषणा के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। फौगाट बहनें भी इस प्रस्ताव से काफी खुश हैं। गीता फौगाट कहती हैं कि मैं कई बार बेंगलुरु आ चुकी हूं, लेकिन यहां पर एकेडमी चलाने का प्रस्ताव पसंद आया। उन्होंने कहा कि वे विधायक महोदय की और महाराष्ट्र सरकार की शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने यह घोषणा की। अब वे यहां पर कुश्ती के चैम्पियन तैयार करके, दुनिया भर में देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन

4 of 4
पहलवान महावीर फौगाट, गीता व बबीता और अन्य - फोटो : अमर उजाला
एकेडमी खोलने की घोषणा को लेकर पिता महावीर फौगाट ने कहा कि महाराष्ट्र व बंगलुरू में खेल एकेडमी शुरू होने पर उस क्षेत्र की लड़कियों को कुश्ती खेल में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उनका कहना है कि हरियाणा सरकार की ओर से गांव बलाली में कुश्ती हॉल बनाया जा रहा है। इससे चरखी दादरी जिले के युवाओं को कुश्ती खेल में आगे बढ़ने के लिए विशेष सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें