फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का एक और नया सच आया सामने, पढ़िए

Wed, 27 Sep 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
हनीप्रीत इंसां
पुलिस के लिए सिरदर्द बनी राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का एक और नया सच सामने आया है। अगर ऐसा हुआ तो राम रहीम के साथ साथ कई लोग नपेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
हनीप्रीत इंसां
राम रहीम की बहू खुशप्रीत के ममेरे भाई भूपेंद्र सिंह गोरा कहते हैं कि पंजाब के पूर्व मंत्री हरमिंदर सिंह जस्सी ने हनीप्रीत को अपनी जेड प्लस सिक्योरिटी की आड़ में खुफिया ठिकाने पर पहुंचाया है। वह किसी डेरा प्रेमी के घर पर ही मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 7
हनीप्रीत इंसां
वहीं गोरा के इन आरोपों को इस बात के कारण सही माना जा रहा है कि राजस्थान के श्रीगंगानगर में राम रहीम के पुश्तैनी गांव गुरुसर मोडिया तलाशी के दौरान जस्सी की सिक्योरिटी में तैनात पंजाब पुलिस के जवान वहां देखे गए थे।

4 of 7
हनीप्रीत इंसां
वहीं एक महीने से फरार हनीप्रीत, डॉ. आदित्य इंसा और पवन इंसा के खिलाफ पंचकूला की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। दिल्ली में जमानत याचिका दायर करने की खबर के बीच दिल्ली में भी हनीप्रीत के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 7
हनीप्रीत इंसां
भूपेंद्र सिंह गोरा ने भी हनीप्रीत की तलाश और डेरे की प्रताड़ना का शिकार लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय एंटी कर्ट फ्रंट बनाया है। गोरा ने कहा कि हनीप्रीत को ढूंढ़ निकालने के लिए वे अभियान चलाएंगे। नेपाल, दुबई, कनाडा और दूसरे देशों में जाने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
हनीप्रीत इंसां
गोरा के सात सदस्यीय फ्रंट ने मोबाइल नंबर 70879-24122 जारी किया है। इस पर डेरे की प्रताड़ना का शिकार कोई भी व्यक्ति मदद मांग सकता है। साथ ही हनीप्रीत की भी सूचना दे सकते हैं। सात लोगों ने उनके जरिए डेरे के कब्जे में चल रही जमीन छुड़ाने की मदद मांगी है। इसमें वे हर तरीके से मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हनीप्रीत इंसां
गौरतलब है कि 25 अगस्त को राम रहीम के जेल जाने के बाद हनीप्रीत सिरसा डेरे में पहुंच गई थी, लेकिन 27 अगस्त को रहस्यमय तरीके से भूमिगत हो गई। उसके बाद से वह फरार चल रही है और पुलिस यहां-वहां उसकी तलाश में भटक रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें