फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करें भारत दर्शन, वो भी सिर्फ 10 हजार में, ट्रेन शेड्यूल जारी

Fri, 25 Sep 2015 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
मात्र 10 हजार में भारत दर्शन कर सकेंगे, वो भी स्पेशल ट्रेन से। इसका शेड्यूल जारी हो गया है। बहुत जल्द बुकिंग शुरू हो जाएगी। रिपोर्टः योगेंद्र त्रिपाठी, चंडीगढ़
विज्ञापन

करें भारत दर्शन, वो भी सिर्फ 10 हजार में, ट्रेन शेड्यूल जारी

2 of 7
इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से दक्षिण भारत दर्शन के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन का किराया 10796 रुपये है।
विज्ञापन

करें भारत दर्शन, वो भी सिर्फ 10 हजार में, ट्रेन शेड्यूल जारी

3 of 7
यह ट्रेन गोवा, एर्नाकुलम, तिरुअनंतपुरम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, तिरुपति के दर्शन कराएगी। यह ट्रेन 19 नवंबर को चलाई जाएगी। इसमें 12 रात और 13 दिन का सफर कराया जाएगा। इस दौरान यात्रियों के खाने पीने की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।

करें भारत दर्शन, वो भी सिर्फ 10 हजार में, ट्रेन शेड्यूल जारी

4 of 7
आईआरसीटीसी के चीफ जनरल मैनेजर गुलशन कुमार ने बताया है कि ट्रेन 19 नवंबर की सुबह हिमाचल के ऊना से रवाना होगी। इसके बाद वह चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, जयपुर, आगरा कैंट , झांसी, बीना, भोपाल होकर 21 नवंबर को मडगांव पहुंचेगी।
विज्ञापन

करें भारत दर्शन, वो भी सिर्फ 10 हजार में, ट्रेन शेड्यूल जारी

5 of 7
इसके बाद मडगांव से 22 नंवबर को नार्थ गोवा, साउथ गोवा दिखाने की व्यवस्था आईआरसीटीसी ने की है। इसकेसाथ ही गोवा का बीच देखने का भी मौका मिलेगा। वहीं 23 को ट्रेन एर्नाकुलम पहुंचेगी। जबकि 24 नवंबर को ट्रेन तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी जहां पदनाभम स्वामी मंदिर के दर्शन होंगे।
विज्ञापन

करें भारत दर्शन, वो भी सिर्फ 10 हजार में, ट्रेन शेड्यूल जारी

6 of 7
इसके साथ ही वहां कोवालम बीच का लुफ्त उठा सकेंगे। 25 नवंबर को ट्रेन कन्याकुमारी ट्रेन पहुंचेगी। इसके बाद 27 नवंबर को ट्रेन रामेश्वरम पहुंचेगी। फिर 28 नवंबर को बस से लोगों को त़िरुपति बाला जी मंदिर ले जाया जाएगा। 29 नवंबर को ट्रेन तिरुपति से सुबह रवाना होगी और 1 दिसंबर को यह चंडीगढ़ पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करें भारत दर्शन, वो भी सिर्फ 10 हजार में, ट्रेन शेड्यूल जारी

7 of 7
आईआरसीटीसी के चीफ जनरल मैनेजर गुलशन कुमार कहते हैं कि हर साल की तरह इस साल भी दक्षिण भारत दर्शन ट्रेन चलाई जा रही है। इसमें लोगों को धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें