ऑनलाइन फ्रॉड
एक्सपर्ट के मुताबिक, लिंक पर क्लिक करते ही फोन का सारा डाटा जालसाज एक्सेस करके बैंक खातों से रकम उड़ा दे रहे हैं। बता दें कि कर्फ्यू के दौरान लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। इसलिए जालसाज ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। बता दें कि रिकॉर्डेड फ्यूचर नाम की एक साइबर सिक्योरिटी फर्म की रिपोर्ट के अनुसार, अधिक से अधिक ऐसे डोमेन पंजीकृत हो रहे हैं, जो कोरोनो वायरस के बारे में गलत जानकारी प्रदान करते हैं। इससे लोगों को ठगी का शिकार होना पड़ सकता है।दिल्ली पुलिस की साइबर क्रइम यूनिट ने कोविड-19 संबंधित वेबसाइट्स की एक सूची जारी की थी, जिसे उन्होंने संभावित रूप से खतरनाक माना था। हैकर्स तेजी से कोरोना वायरस महामारी के नाम पर ऐसी वेबसाइट्स, मालवेयर और एप्स को फैलाने में मदद ले रहे हैं जो कि देखने मैं ऐसी प्रतीत होती हैं कि ‘कोविड-19’ से संबंधित संसाधन/जानकारी उनके पास मौजूद है। ऐसे में अब चंडीगढ़ साइबर सेल टीम भी अलर्ट हो गई है।