फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, वाघा बॉर्डर पर 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी, जवान कैसे ललकारते हैं दुश्मन को

Sun, 27 Jan 2019 02:27 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी
70वें गणतंत्र दिवस पर वाघा बॉर्डर पर 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी में दुश्मनों को ललकार भारतीय सेना के जवानों ने अपनी हिम्मत और ताकत दुनिया को दिखाई, आप भी देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

2 of 8
बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी
पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी करके देश भर को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई। द बीटिंग रिट्रीट की शुरुआत बीएसएफ की महिला जवान के दल ने सलामी के साथ शुरू की। इस मौके पर भारतीय सैनिकों का दम खम और जोश देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 8
बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी
जवानों ने दुश्मन देश के सामने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस दौरान यहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने 'जयहिंद' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाकर जवानों में जोश भरा। लोगों की गर्जना ऐसी थी कि पाकिस्तान थर्रा उठा होगा। दुश्मन देश को लाहौर तक ये बुलंद नारे सुनाई दिए होंगे।

 

4 of 8
बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी
रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी लोग पहुंचे। दर्शक दीर्घा में लगभग 30-35 हजार लोग देखने को मिले। फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राईक’ के कलाकार विक्की कौशल और यामी गौतम भी नजर आए। इसके अलावा अभिनेता वरुण धवन ने यहां देश भक्ति गानों पर परफॉर्म किया।

 
विज्ञापन

5 of 8
बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी
बीटिंग द रिट्रीट के दौरान दोनों देशों के जवान मार्च करते हुए बॉर्डर तक आते हैं। इसकी शुरुआत साल 1959 में हुई थी। तब से हर रोज यहां बीएसएफ के जवान पाकिस्तान के सामने भारत की शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। साल 1965 और 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान इसका आयोजन नहीं किया गया था।
विज्ञापन

6 of 8
बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी
बीटिंग द रिट्रीट परेड में बीएसएफ के जवान अपने पैर खुद के सिर के बराबर उठते हैं। इस दौरान दोनों देशों के जवान जितनी बार जोर से चिल्लाते हैं, दर्शकों की भीड़ उतना ही उनका हौसला बढ़ाती है, ताकि जवान एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन कर सकें। दुश्मन देश को अपनी ताकत से रूबरू करा सकें।
विज्ञापन

7 of 8
बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में शामिल जवान एक खास तरह की ड्रेस पहनते हैं और सिर पर लाल रंग की टोपी लगाते हैं। परेड के अलावा जवानों की मूंछें भी आकर्षण का केन्द्र होती हैं। दुश्मन देश पाकिस्तान के जवानों के सामने भारतीय जवान मूंछों को ताव देते हुए भारत की शान का उदाहरण पेश करते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी
शक्ति और ताकत का प्रदर्शन करने के बाद, जवान अपने-अपने राष्ट्रीय ध्वजों को एक साथ उतारते हैं। आखिर में जवान एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं, सेल्यूट करते हैं और फिर इसके बाद दोनों देशों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान दोनों देशों के लोग में गजब का जोश देखने को मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें