फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही दो जवान बहनें ऐसे हाल में मिली, देख नहीं पाएंगे, असलियत अब आई सामने

Mon, 12 Mar 2018 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
घर में कैद दो बहनें
जबरन घर का दरवाजा खुलवाया गया तो दो बहनें ऐसी हालत में मिली कि देखकर लोगों के होश उड़ गए। असलियत सामने आई तो पुलिस भी चकरा गई।
विज्ञापन

2 of 5
घर में कैद दो बहनें
मामला पंजाब के बठिंडा का है। जुझार सिंह नगर निवासी दो सगी बहनों ने खुद को घर के अंदर कैद कर रखा था। जिला सेशन जज परमजीत सिंह ने एक पूर्व बैंक मैनेजर गुरतेज सिंह की शिकायत पर जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की टीम गठित करके आजाद करवाया। टीम ने जबरन दरवाजा खुलवाय तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गए। दोनों बहनों की हालत भी देखने लायक नहीं थी। अब उनकी और उनके परिवार की संपत्ति की पूरी देखभाल करने का बीड़ा अथॉरिटी ने उठाया है।
विज्ञापन

3 of 5
घर में कैद दो बहनें
लड़कियों की पहचान मनदीप कौर (34) और हरप्रीत कौर (28) के तौर पर हुई है। निरंजन सिंह मार्केट कमेटी संगत मंडी से रिटायर हुए थे। कुछ समय पहले उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद दोनों बहनों ने खुद को घर में कैद कर लिया। वे न कहीं जाती हैं, न किसी को आने देती हैं। दोनों मानसिक रूप से परेशान हैं। लोगों को देखकर पहले एक लड़की भड़क उठी, लेकिन जब दोनों बहनों को समझाया गया तो वह शांत हो गईं।

4 of 5
घर में कैद दो बहनें
इसके साथ टीम दोनों बहनों को अस्पताल ले गई, जहां उनका इलाज किया जा रहै है। बता दें कि 28 फरवरी को उक्त बहनों के पड़ोसी पूर्व बैंक मनेजर गुरतेज सिंह ने जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सचिव को शिकायत दी थी कि मार्केट कमेटी संगत मंडी से सेवामुक्त निरंजन सिंह की मौत के बाद दोनों बहनें दिमागी तौर पर परेशान रहने लगीं। दोनों ने बीते काफी समय से खुद को घर में ही कैद किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर में कैद दो बहनें
इसके बाद पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथॉरिटी मोहाली और जिला सेशन जज परमजीत सिंह के आदेश अनुसार सिविल सर्जन कार्यालय ने डॉ. प्रगति कालड़ा मनोरोग माहिर, डॉ. अरुण बांसल के अलावा पुलिस प्रशासन की तरफ एसपी एच सुरिंदर पाल सिंह को शामिल कर एक विशेष टीम का गठन किया था। वह वीरवार को जिला सेशन जज और सीजेएम डाक्टर मनदीप मित्तल की अगुवाई में उक्त लड़कियों के घर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें