फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: टीचर्स पर पुलिस ने भांजी लाठियां, महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 11 Dec 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस ने लाठीचार्ज करके की रोकने की कोशिश
पुलिस ने टीचर्स पर लाठियां भांजी और महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज बठिंडा-मानसा हाइवे पर किया गया। देखिए तस्वीरें।



 
विज्ञापन

2 of 6
अध्यापकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
नौकरी रेगुलर करने की मांग को लेकर पानी की टंकियों पर चढ़ प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ईजीएस/एआईई/एसटीआर अध्यापक यूनियन ने शनिवार को बठिंडा-मानसा हाईवे जाम कर दिया। वहीं पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज भी किया। आधे घंटे तक चले इस धरने के दौरान बठिंडा से मानसा व डबवाली की तरफ आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  
 
विज्ञापन

3 of 6
अध्यापकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जानकारी के अनुसार अध्यापक यूनियन की ओर से चार माह से जिले की दो विभिन्न पानी की टंकियों पर चढ़कर नौकरी रेगुलर कराने के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। उनकी मांग पर कोई सुनवाई न किए जाने पर गुस्साए अध्यापकों ने शनिवार को बठिंडा-मानसा हाईवे जाम कर दिया। 

4 of 6
अध्यापकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इसके बाद जिला प्रशासन परेशान हो गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी हरिंदर सिंह मान ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की तो तुरंत डीसी घनश्याम थोरी ने अध्यापकों की प्रदेश के मुख्य मंत्री के साथ रविवार को बैठक करवाने के लिए एक पत्र डीएसपी के जरिए भेज दिया। इसके बाद अध्यापकों ने जाम हटा दिया। इससे पहले पुलिस ने उन्हें धरना लगाने से रोकने को हलका लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
अध्यापकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इसके बाद भी अध्यापक जाम लगाने में कामयाब हो गए थे। यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष स्वर्णा देवी ने बताया कि बठिंडा में पानी वाली टंकी पर जो उनका साथी अध्यापक निशांत सिंह चढ़ा हुआ था। शनिवार को उसे मोहाली में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने भेजा था। वह वहां मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अध्यापकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
स्वर्णा देवी ने बताया कि मोहाली जिला प्रशासन ने तुरंत सीएम हाउस से संपर्क किया तो सीएम हाउस से संबंधित कुछ अधिकारी निशांत सिंह को मोबाइल टावर से इस आश्वासन के साथ उतारकर कर ले गए कि शाम को प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में उसे भी शामिल किया जाएगा। मुख्य मंत्री के साथ बातचीत करवाकर उनकी मांग पर गौर किया जाएगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें