फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनगरी में वेश्याओं पर बनी विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान' की स्क्रीनिंग, 10 खास बातें

Fri, 14 Apr 2017 09:26 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 9
Vidya Balan
वेश्याओं की जिंदगी पर बनी विद्या बालन की मूवी 'बेगम जान' की स्क्रीनिंग गुरुनगरी अमृतसर में होने जा रही है। जानिए मूवी से जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

2 of 9
vidya balan begum jaan
कला और साहित्य अमृतसर के महोत्सव (अल्फा) 2017 के दूसरे प्रमुख प्रकरण में फिल्म बेगम जान की चैरिटी स्क्रीनिंग विभाजन संग्रहालय में 14 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 9
vidya balan begum jaan
आस है कि इस स्क्रीनिंग में फिल्म जगत की जानी मानी हस्तियां गौहर खान और पल्लवी शारदा के अलावा फिल्म निर्माता महेश भट्ट और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सृजित मुखर्जी भी पहुंचेंगे।

4 of 9
vidya balan begum jaan
ट्रस्ट के किश्वर देसाई ने कहा कि कला और सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट, एक धर्मार्थ गैर सरकारी संगठन शहर में बेगम जान की टीम को आमंत्रित करना अपना सौभाग्य समझता है।  विशेष फिल्म्स और प्ले एंटरटेनमेंट के इस चैरिटी स्क्रीनिंग द्वारा दिए गए उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
vidya balan begum jaan
फिल्‍म की तीन खास बातें हैं- पहली फिल्‍म की दमदार स्‍टोरी, दूसरा इसके स्‍टारकाट और तीसरा फिल्‍म का लोकेशन। बेगम जान बांग्ला फिल्म राजकहीनी का रिमेक है। हालांकि राजकहीनी के लिए भी यह रोल विद्या बालन को ही ऑफर किया गया था लेकिन वह कर नहीं पाईं थीं।
विज्ञापन

6 of 9
vidya balan rajinikanth
श्रीजीत मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में 1947 के समय भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म एक ऐसे वेश्यालय पर बनी है जो बंटवारे के समय दोनों देशों के बीचों-बीच आता है।
विज्ञापन

7 of 9
vidya balan
इस फिल्म में इस कोठे में रहने वाली सभी महिलाओं और कोठे की मुखिया के हक की लड़ाई दिखाई है, क्योंकि बेगम जान की अधिकतर शूटिंग झारखण्ड में हुई तो झारखंड की सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है।

8 of 9
vidya balan begum jaan
फिल्म में एक नहीं, दो नहीं बल्कि 11 हीरोइन हैं। वहीं फिल्म में सभी महिलाओं को काफी बोल्ड दिखाया गया है। जो अपने हक के लिए बंदूक और राइफल चलाती दिख रही हैं। विद्या बालन ने फिल्म में कई दमदार डॉयलोग तो बोलें ही हैं तो कई जगह वह गंदी-भद्दी गालियां भी देती नजर आ रही हैं।

 
विज्ञापन

9 of 9
विद्या बालन
फिल्म में चंकी पांडे का लुक काफी खतरनाक दिखाया है इसमें वह एक विलेन के रोल में हैं। फिल्म का म्यूजिक बहुत दर्दभरा है। फिल्म के अब तक के सभी गाने लोगों ने पसंद किए हैं। आजादियां और ओ रे कहारों गानें आंखों छलका सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें