सिर्फ 50 रुपये देखकर सेविंग अकाउंट खुलवाएं और फायदा कमाएं। अन्य बैंकों से ज्यादा ब्याज भी मिलेगा और कोई झंझट भी नहीं होगा।
विज्ञापन
2 of 7
बैंक
चंडीगढ़ पोस्ट ऑफिस के अधिकारी ने बताया कि अब लोग मिनिमम बैलेंस 50 रुपए रखकर भी बचत खाता खुलवा सकते हैं। इसके लिए बस केवल अपने नजदीकी डाकघर में जाना होगा। लोगों में बचत की आदत को बढ़ावा देने के लिए डाकघर ने यह पहल कर रखी है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को डाक सेवाओं से जोड़ना है और उनके द्वारा चलाई गई बचत योजनाओं का प्रचार—प्रसार करना भी है।
विज्ञापन
3 of 7
बैंक
अधिकारी के अनुसार, यहां बचत खाता 500 रुपए में भी खोला जाता है और पचास रुपए में भी, लेकिन बहुत कम लोगों को इसकी जानकारी है। इसलिए लोगों का रुझान बैंकों की तरफ ही ज्यादा रहता है। यही नहीं, इस 50 रुपए के खाते पर किसी प्रकार को कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लगाया जाता है। चेक बुक लेनी है तो 500 रुपए देकर खाता खुलवाना पड़ता है, लेकिन बिना चेक बुक के खाता पचास रुपए में ही खोला जाता है।
4 of 7
बैंक
बता दें कि भारतीय डाक विभाग ने पेमेंट बैंक कारोबार शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में अपने समीप के पोस्ट ऑफिस में सिर्फ 50 रुपए देकर खाता खुलवा सकेंगे। इसके साथ ही पोस्टल बैंक सेविंग बैंक अकाउंट पर 5 फीसदी तक ब्याज उपभोक्ता को मिलेगा। यह मौजूदा कई बैंकों से ज्यादा है। एक फरवरी को ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाओं की शुरूआत की है।
विज्ञापन
5 of 7
एसबीआई बैंक
भारतीय डाक के ये बैंक 'भारतीय डाक भुगतान बैंक' के नाम से जाने जाएंगे। रिजर्व बैंक ने इस बैंक की घोषणा 2015 में की थी। पोस्टल बैंक एक नई सर्विस भी शुरू करेगा। इसमें घर बैठे बैंक अकाउंट में पैसा जमा करने और निकालने और पैसे ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी। इसके लिए इसके लिए आपको 15 रुपए से लेकर 35 रुपए खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
6 of 7
PNB bank
- फोटो : amarujala
पोस्टल बैंक फिलहाल तीन तरह के अकाउंट खोल रहा है, जो सफल, सुगम और सरल कैटेगरी में है। इन तीनों अकांउट को खोलने के लिए अपकों केवल 100 रुपए खर्च करने होंगे। इसके साथ ही, इन बैंक अकाउंट की खास बात यह है कि मिनिमम बैलेंस रखने की लिमिट नहीं है। पर ध्यान दें कि ये बैंक जमा ले सकते हैं किंतु लोन नहीं दे सकते। ये बैंक अपने ग्राहक से एक लाख रुपये तक की राशि जमा कर सकते हैं।
गौरतलब हे कि मौजूदा समय में देश के ज्यादातर प्रमुख बैंक सेविंग बैंक अकाउंट पर 4 फीसदी की दर से ब्याज दे रहे हैं। वहीं पोस्ट ऑफिस भी सेविंग बैंक अकाउंट पर 4 फीसदी ही ब्याज रेट देता है, लेकिन पोस्टल बैंक तीनों सेविंग बैंक अकाउंट पर 5.5 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट मिलेगा। सरल अकाउंट में ग्राहक अधिकतम 50 हजार रुपए और बाकी दो सेविंग अकाउंट में 1 लाख रुपए तक अधिकतम रख सकेंगे।