फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए बंपर मतदान, तस्वीरें

Thu, 12 May 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए आज चुनाव हुआ, जिसमें वकीलों ने बड़े ही उत्साह के साथ मतदान किया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि चुनाव में 80.85 फीसदी मतदान हुआ। बार से 4497 सदस्यों में से 3636 सदस्यों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और अन्य पदाधिकारियों के पदों के लिए शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

3 of 7
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल चुनाव - फोटो : अमर उजाला
मतगणना का काम शुक्रवार सुबह शुरू होगा और शाम तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इन चुनावों में बार के मौजूदा अध्यक्ष हरप्रीत सिंह बराड़ को निर्भय गर्ग, ताहर सिंह और वरिष्ठ एडवोकेट वरिंदर कुमार जैन चुनौती दे रहे हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अंतर सिंह बराड़, जगजोत सिंह लाली और पुनीता सेठी मैदान में हैं।

4 of 7
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल चुनाव - फोटो : अमर उजाला
सचिव पद पर मनीष कुमार सिंगला और सुरिंदर पाल सिंह टिन्ना आमने-सामने हैं, वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए तीनों महिला उम्मीदवार दीपशिखा अरोड़ा, नीलम देवी चौधरी और नीतू सिंह के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद पर भूपिंदर सिंह रंधावा और शिवॉय धीर के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

5 of 7
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बार की कार्यकारी समिति के सीनियर एडवोकेट सदस्य के रुप में सुमित महाजन और सलिल सागर के बीच कड़ी टक्कर है, जबकि महिला सदस्य के रूप में चरणजीत कौर और सविता ने अपना दावा पेश किया है।
विज्ञापन

6 of 7
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल चुनाव - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा 10 वर्षों से अधिक अनुभव वाले कार्यकारी सदस्यों में अनिल सागर, दविंदर बीर सिंह राओ, दीपक कौशल, हृदयपाल सिंह राही, लेख राज नंदल, नरिंदर सिंह, प्रवेश कुमार सैनी, एसपी गर्ग, साधु रणवीर सिंह मल्ही, संदीप कुमार और यशवंत सिंह राठौर चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल चुनाव - फोटो : अमर उजाला
10 वर्षों से कम अनुभव वाले सदस्यों में अमनजोत सिंह सिद्धू, फतेहजीत सिंह, दिग्विजय नागपाल, गौरव ग्रोवर, गोविन्द चौहान, गोपाल कृष्ण नायर, हरजीत यादव, करणयोग सिंह रियाड़, प्रशांत सेठी, राहुल तंवर, राजकुमार शर्मा, रजनी, सुनील कुमार मल्लन और विश्वदीप सिंह राणा चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें