फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई ATM खाली, आज भी बंद रहेंगे बैंक, कैश की किल्लत है तो ऐसे निपटें

Mon, 02 Oct 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
एटीएम से पैसे निकालते लोग - फोटो : File Photo
अब सभी बैंक 3 अक्तूबर को खुलेंगे। त्यौहारी सीजन में 4 दिन बैंकों के बंद होने से अब ATM भी खाली होने लगे हैं। ऐसे में अगर अपको कैश की किल्लत है तो ये काम कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बंद एटीएम - फोटो : File Photo
बता दें 29 सितंबर को रामनवमी और 30 को दशहरा होने के कारण बैंक बंद थे वहीं एक अक्तूबर को रविवार और 2 को गांधी जयंती के दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अब बैंक 3 अक्तूबर को ही खुलेंगे। वहीं, व्यापार पर भी इसका खासा प्रभाव पड़ रहा है। बैंक अधिकारी यह दावा तो करते है कि एटीएम में कैश लोड कर दिया जाएगा, लेकिन छुट्टी के दिन अधिकांश एटीएम में कैश नहीं रहता या शटर गिरा रहता है। ऐसे में लोगों को एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकना पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : File Photo
त्यौहार के दिनों में बैंक बंद रहने से लोगों को अब कैश की किल्लत होने लगी है। अवकाश में बैंकों को एटीएम में कैश लोड करने के लिए आरबीआई से अनुमति लेनी पड़ती है। हालांकि बहुत कम बैंक हैं, जो कि इस प्रक्रिया को पूरा करते हैं। यही कारण है कि एटीएम में कैश नहीं मिल पाता है।

4 of 7
- फोटो : File Photo
ऐसे निपटें कैश की किल्लत से
त्यौहारी सीजन में बैंक बंद होने का खलल न पड़े। इसके लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं। घर के लिए सामान खरीदने के लिए आप अपने डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल ज्यादातर किराना स्टोर्स वाले पेटीएम से पेमेंट लेते हैं, तो आप इसके जरिये पेमेंट कर के भी अपनी किराना की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Online shopping
ऑनलाइन शॉपिंग का भी है ऑप्शन
अगर आपको लगता है कि कैश न होने से आप जरूरी गिफ्ट या सामान लेने के लिए आपको मंगलवार तक इंतजार करना पड़ेगा, तो इसकी जरूरत नहीं है। आप फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-रिटेलर की वेबसाइट पर ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं और वन डे डिलीवरी का ऑप्शन चुन सकते हैं। इससे आपको जरूरी सामान लेने के लिए मंगलवार तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : File Photo
ऐसे भेजें पैसे
आपको किसी को अर्जेंट पैसे भेजने हैं, तो ये काम भी आप बैंक बंद होने के दौरान आसानी से कर सकते हैं। आप इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का यूज कर के अपने सगे संबंधियों को पैसे भेज सकते हैं। इसके अलावा बैंकों के ऐप हैं, जिनके जरिये आप अपने कई काम निपटा देने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : File Photo
इस चीज का भी रखें ख्याल
बैंक बंद होने के साथ ही अब बैंकों के एटीएम भी मंगलवार को ही रिफिल हो पाएंगे। ऐसे में कोशिश कीजिए कि आप अपने पास जरूरी कैश का इंतजाम कर के रखें। ताकि आपको किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें