सांकेतिक तस्वीर
एयरपोर्ट, ट्रेन, बस स्टैंड या होटल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अपना मोबाइल चार्ज करने से पहले आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि आपका एक कदम आपके मोबाइल में मौजूद सारे डेटा को हैकर्स तक पहुंचाकर आपको मुसीबत में डाल सकता है। हैकर्स जूस जैकिंग के जरिये मोबाइल फोन में मालवेयर डाल देते हैं और फिर इसी से मोबाइल फोन सहित बैंक खाता की जानकारी लेकर राशि उड़ा रहे हैं।