मस्जिद के बाहर मुस्लिम युवक को पीटने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद मामले का असली सच सामने आया है, पढ़िए
विज्ञापन
2 of 9
मुस्लिम को थप्पड़
हरियाणा के हिसार सिटी थाना पुलिस ने विवेक नगर में मस्जिद के गेट पर यूपी के एक आम व्यापारी को थप्पड़ मारने के आरोपी ऋषि नगर के अनिल कुमार को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
3 of 9
Hisar News
दरअसल, बजरंग दल के कार्यकर्ता अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को लाहौरिया चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। देखते ही देखते वे साथ लगते विवेक नगर में मस्जिद के गेट के सामने पहुंच गए थे। वहां प्रदर्शनकारियों में से एक आदमी ने मस्जिद के अंदर से गेट पर आए अल्पसंख्यक समुदाय के मोहम्मद आसिन से भारत माता की जय बोलने के लिए कहा था।
4 of 9
Hisar News
उसके बाद बहस होने पर उसने अल्पसंख्यक समुदाय के आदमी को थप्पड़ जड़ दिया था। वहां हंगामा खड़ा हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची थी। प्रदर्शनकारी तब तक खिसक गए थे।
विज्ञापन
5 of 9
Hisar News
सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 100-125 अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
6 of 9
Hisar News
उधर, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि हिसार में जान-बूझकर तनाव पैदा किया जा रहा है। शर्मा ने आरोप लगाया कि किसी ने भी उस व्यापारी से यह जानने की कोशिश नहीं कि उसने भारत माता की जय बोलने का विरोध क्यों किया।
विज्ञापन
7 of 9
Hisar News
वीएचपी के प्रवक्ता ने सवाल उठाया है कि मस्जिद में कार्यरत कर्मचारी ने मीडिया के सामने ही कहा कि हम भारत माता की जय नही बोलेंगे। इससे स्पष्ट हो जाता है कि यह स्थान संदिग्ध और अनैतिक कार्य करने वालों की शरण स्थली है।
8 of 9
Hisar News
उधर, सर्व कर्मचारी संघ ने गत दिनों मस्जिद में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वहां अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भयभीत करने और गाली-गलौज करने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए चिंता व्यक्त की है।
मस्जिद प्रकरण में एक आदमी को थप्पड़ मारने के मामले में मुख्य आरोपी अनिल को गिरफ्तार किया है। वीडियो फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई है। फुटेज में बजरंग दल के एक-दो कार्यकर्ता दिख रहे हैं। मुख्य आरोपी से बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
-मनीषा चौधरी, एसपी हिसार।