सरकार का नया फैसला आते ही लोगों में हड़कंप मच गया है। पांच सौ रुपये का पुराना नोट बाजार के लिए अब इतिहास बन जाएगा। कहीं नहीं चलेगा। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 8
वीरवार के बाद पांच सौ रुपये का पुराना नोट सरकारी संस्थानों में नहीं स्वीकार किया जाएगा। यह सिर्फ बैंक में जमा हो सकेगा। इस फैसले के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एक हजार रुपये का नोट पहले ही बाजार में चलना बंद हो चुका है। वह बैंक में जमा हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
नहीं चलेगा 500 रुपये का पुराना नोट
बुधवार को नोटबंदी के 37वें दिन बाद बैंकों के बाहर लाइन कम नहीं हुई। इतनी कड़कती ठंड में पैसे जमा करने के लिए बैंकों के बाहर खड़े रहे। रोजाना की तरह बुधवार को बैंकों से आम लोगों को कैश नहीं मिला। लोग कैश लेने के लिए परेशान है।
4 of 8
money
आम लोगों को कैश नहीं मिल रहा जिससे लोग इसका कारण सरकार को मान रहे है। इतने दिन बीतने के बावजूद सरकार हालात नहीं सुधार सकी। लोगों के पास पैसे खर्च करने के लिए पैसे नहीं है और ऊपर से सरकार ने पांच सौ रुपये के नोट पर पूर्ण रुप से पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : फाइल फोटो
नकदी जमा कराने के लिए महानगर के कई बैंकों के बाहर लोग पैसे जमा कराने के लिए खड़े रहे। कुछ बैंक तो अपने समय से भी बाद में खुले, जिस कारण लोगों में काफी रोष फैला है।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : File Photo
लोगों का आरोप था कि एक तो सरकार ने उन्हें परेशान कर रखा है और ऊपर से बैंक वाले देसी से बैंक खोल रहे है। उनके पैसे तो जमा हो रहे हैं पर बैंक की तरफ से उन्हें कैश नहीं दिया जा रहा। रोजाना बैंक के बाहर बोर्ड लगा दिया जाता है कि कैश नहीं सिर्फ पैसे जमा कराने वाले ही खड़े रहे।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : फाइल फोटो
फव्वारा चौक के पास स्थित एसबीआई बैंक के बाहर खड़े रमेश कुमार ने कहा कि वह पैसे जमा करा चुके है, पर उनको बैंक की ओर से नकदी नहीं दी जा रही। उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। घर का खर्च चलाने के लिए उनके पास पैसे नहीं है।
एटीएम के बाहर भी लगी रही लंबी लाइने
बैंकों से नकदी न मिलने के बाद नई करंसी प्राप्त करने के लिए लोग हाथ पैर मार रहे है। जिस व्यक्ति को पता चलता है कि इस एटीएम में पैसे है तो वह वहां जाकर खड़ा हो जाता है। फौव्वारा चौक स्थित विजया बैंक एटीएम के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।