फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, महंगी दाल पर कितनी अजीब सी सलाह दे गए रामदेव?

Sat, 24 Oct 2015 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 11
योग गुरु रामदेव शिविर के दौरान योग की बजाए राजयोग करते अधिक नजर आये। उन्होंने महंगी दाल को लेकर बड़ी अजीब सी सलाह दे दी।
विज्ञापन

देखिए, महंगी दाल पर कितनी अजीब सी सलाह दे गए रामदेव?

2 of 11
दाल की बढ़ती कीमतों पर आलोचना झेल रही सरकार का बचाव करते हुए रामदेव ने लोगों को दाल का कम उपयोग करने की सलाह दी। बाबा बोले, दाल ज्यादा नहीं खानी चाहिए। ज्यादा प्रोटीन खाने से जोड़ों का दर्द हो जाता है।
विज्ञापन

देखिए, महंगी दाल पर कितनी अजीब सी सलाह दे गए रामदेव?

3 of 11
बाबा खुद ही अपनी बात पर बोले कि आप कहोगे बाबा हर बार सरकार का बचाव करते हैं। पर मैं सच्ची बात कह रहा हूं। थोड़े दिन दाल कम खाओगे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। रामदेव हरियाणा के हिसार में आयोजित योग शिविर में मौजूद रहे।

देखिए, महंगी दाल पर कितनी अजीब सी सलाह दे गए रामदेव?

4 of 11
राजनीतिक रंग में सराबोर बाबा रामदेव ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए सरकार से आचार्यकुलम के लिए जमीन की मांग रखी। हालांकि मंच पर मौजूद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

देखिए, महंगी दाल पर कितनी अजीब सी सलाह दे गए रामदेव?

5 of 11
शिविर में सीएम मनोहरलाल खट्टर तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला योग करने पहुंचे। बाबा रामदेव के मंच पर इन दोनों को अपने साथ बैठाकर योगासन कराए। करीब छह बजे से ही बाबा रामदेव सीएम मनोहरलाल खट्टर की तारीफों के पुल बांधने लगे थे। उन्होंने केंद्र सरकार को सबसे बेहतर काम करने वाली सरकार बताया।
विज्ञापन

देखिए, महंगी दाल पर कितनी अजीब सी सलाह दे गए रामदेव?

6 of 11
बाबा रामदेव ने कहा कि हरियाणा में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। इस सरकार में ऐसा सीएम बना है जो जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद से ऊपर है। खट्टर साहब तो बाबा के बराबर हैं। उनके आगे पीछे कोई नहीं है। आजकल तो बाबाओं के भी परिवारवाद आ रहा है।
विज्ञापन

देखिए, महंगी दाल पर कितनी अजीब सी सलाह दे गए रामदेव?

7 of 11
रामदेव ने कहा कि आचार्यकुलम के लिए हमें सरकार से जमीन की जरूरत पड़ेगी। सीएम साहब ने हमें इस बारे में भरोसा दिया है। उन्होंने मंच से सीएम की तारीफों के जमकर पुल बांधे। उन्होंने महिला थाने खोलने, भ्रष्टाचार का कोई आरोप न होने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, योग शिक्षा को बढ़ावा देने पर सीएम की जमकर तारीफ की।

देखिए, महंगी दाल पर कितनी अजीब सी सलाह दे गए रामदेव?

8 of 11
रामदेव ने कहा कि जन्मपत्री की बजाए कर्मपत्री पर भरोसा करें। वैसे बच्चे का जन्म तो 9 महीने पहले ही हो जाता है। इस हिसाब से तो सभी जन्मकुंडली गलत हैं। ऐसे ढोंग पाखंड में मत पड़ा करो। कोई आपको बहका देता है फिर जाकर जेल में बैठ जाता है। बच्चों को संपत्ति नहीं संस्कार दो।

देखिए, महंगी दाल पर कितनी अजीब सी सलाह दे गए रामदेव?

9 of 11
योग सिखाते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि बच्चों को संपत्ति नहीं संस्कार दो। हम हरियाणा में तक्षशिला और नालंदा जैसे गुरुकुल स्थापित करेंगे। देश के हर जिले में कम से कम एक आचार्यकुलम जरूर होगा। हरियाणा में योग के दस हजार टीचर भर्ती किए जाएंगे।

देखिए, महंगी दाल पर कितनी अजीब सी सलाह दे गए रामदेव?

10 of 11
बाबा रामदेव ने कहा अगर रावण को वास्तव में ही फूंकना हैं तो अपने भीतर की बुराइयों और बीमारियों के रावण को फूंके। क्रोध को अधर्म का मूल बताते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि रावण बहुत बड़ा ज्ञानी व धार्मिक प्रवृति का था।
विज्ञापन

देखिए, महंगी दाल पर कितनी अजीब सी सलाह दे गए रामदेव?

11 of 11
रामदेव ने कहा कि क्रोध के कारण ही अपने वंश के विनाश का कारण बना। क्योंकि जहां क्रोध होगा, वहां अधर्म होगा और जहां अधर्म होगा, वहां विनाश होता ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें