फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पंचकूला कूच’ से डेरे ने पल्ला झाड़ा, बोले- समर्थक अब हमारे नियंत्रण में नहीं

Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Ram Rahim Rape case verdict
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरामुखी की पेशी को लेकर पंचकूला में जुटने वाले डेरा समर्थकों की गतिािवधियाें से सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

2 of 7
Ram Rahim Rape case verdict
डेरे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि  डेरा समर्थक फिलहाल डेरे के नियंत्रण में नहीं हैं। समर्थक  फैसले से पूर्व सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए माहौल से खफा हैं। इसलिए वे खुद ही ‘पंचकूला कूच’ कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Ram Rahim Rape case verdict
25 अगस्त को डेरामुखी को पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाना है। इसी के चलते काफी संख्या में डेरा अनुयायी धारा-144 के बावजूद पंचकूला में जुट रहे हैं। पिछले तीन दिनों से डेरा प्रेमियों का पंचकूला में कूच करने का सिलसिला जारी है।

4 of 7
इलाके में जुटीं बाबा राम रहीम की समर्थक। - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेनों, बसों, ट्रकों, ट्रालियाें व निजी वाहनों से सामान हाथों में लिए ये समर्थक पंचकूला की ओर बढ़ते जा रहे हैं। उधर, हरियाणा पुलिस भी डेरा अनुयायियों की बढ़ती संख्या के समक्ष बेबस दिख रही है।
विज्ञापन

5 of 7
Ram Rahim Rape case verdict
पंचकूला पुलिस का कहना है कि पैदल पंचकूला की ओर आ रहे डेरा अनुयायियाें को रोक पाना संभव नहीं है। दूसरी ओर, डेरा सच्चा सौदा की ओर से भी इन अनुयायियों के फिलहाल नियंत्रण में न रहने की बात कही गई है।
विज्ञापन

6 of 7
Ram Rahim Rape case verdict
डेरा प्रवक्ता डा. आदित्य इंसा के अनुसार डेरे की ओर से पंचूकला में एकत्रित होने की कोई कॉल नहीं है। डेरा अनुयायी प्रदेश में बनाए जा रहे हालातों से आहत है, इसलिए उनमें रोष है। इसी वजह से वे खुद ही पंचकूला  और सिरसा में जुट रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि डेरा की ओर से सभी समर्थकों को शांति बनाए रखने की अपील है। लेकिन फिलहाल समर्थकों में जो गुस्सा है, उसके चलते ये आहत समर्थक डेरे के नियंत्रण में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राम रहीम - फोटो : self
‘हमने सदा कानून का सम्मान किया है। हालांकि हमारी पीठ में दर्द है, फिर भी कानून की पालना करते हुए हम कोर्ट जरूर जाएंगे। हमें भगवान पर दृढ़ यकीन है, सभी शांति बनाए रखें।’
-डेरामुखी संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा- (ट्वीट किया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें