अगर आप भी फेसबुक पर पता करते रहते हैं कि पिछले जन्म में क्या थे, शादी कब होगी... वगैरा-बगैरा तो अब से मत करना।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
Facebook Fraud
‘जाने कैसा होगा आपका भविष्य, जाने आपकी शादी कब होगी, पिछले जन्म में आप क्या थे, आपकी शक्ल किस सेलेब्रिटी से मिलती है’ ऐसी रोचक एप का अगर आप फेसबुक पर इस्तेमाल करते हैं तो अगली बार ऐसा करने से पहले कई बार सोचें।
विज्ञापन
3 of 9
Facebook App
क्योंकि ये एप दरअसल साइबर अटैक का कारण बन सकता है। इसके जरिए एप बनाने वाले आपकी निजी जानकारी जुटा कर एक डाटा बनाते हैं और उसे साइबर वर्ल्ड में डार्क साइट्स पर बेच देते हैं।
4 of 9
फेसबुक यूजर
वहां से आपके नाम और जानकारी से हैकर क्या-क्या कर सकते हैं, इसका आपको इल्म भी नहीं होगा। साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसे एप में से अधिकतर पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Facebook Fraud
स्टैलर डाटा सॉल्यूशन कंपनी के फाउंडर और साइबर एक्सपर्ट राजेश राणा के अनुसार, लोग सुबह शाम फेसबुक या अन्य सोशल साइट्स का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन जाने-अंजाने उससे होने वाले नुकसान को नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
6 of 9
Facebook Fraud
फेसबुक पर साइबर अपराधी फेक नाम से या वेबसाइट्स से एप अपलोड करते हैं। इनमें आपके भविष्य, शादी कब होगी वगैरह के बारे में बताया जाता है। अक्सर लोग इन एप का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए आपको थोड़ी सी जानकारी देनी होती है और उसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होता है।
विज्ञापन
7 of 9
फेसबुक
वास्तव में इस तरह के एप के जरिए साइबर अपराधी आपकी निजी जानकारी जुटा लेते हैं। इसके बाद अन्य जानकारियां जुटायी जाती हैं, जिनमें आपकी जन्म तिथि से लेकर बैंक खातों, आईडी, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, किन-किन बैंकों में अकाउंट है, कौन-कौन इंश्योरेंस पॉलिसी हैं, आप कहां नौकरी करते हैं या कहां पढ़ाई करते हैं, आपकी फ्रेंड लिस्ट आदि शामिल होती है।
8 of 9
facebook hack
साइबर अपराधी यह जानकारियां जुटा लेते हैं और उनका एक डाटा बेस बनाते हैं और इसे साइबर वर्ल्ड में कॉल सेंटर, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, इंश्योरेंस कंपनियों, डार्क साइट्स आदि को बेचा जाता है। तभी आपको इंश्योरेंस पॉलिसी लेने, बाल झड़ने से रोकने के उपाय, घर खरीदें, ट्रैवल पैकेज आदि के कॉल या मैसेज आते हैं।
साइबर एक्सपर्ट राणा के अनुसार, लोगों को फेसबुक पर ऐसे एप का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। उनके अनुसार, हालांकि इन एप का फेसबुक से कोई लेना-देना नहीं होता है। ये साइबर अपराधी फेक आईडी से करते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, इन एप में से अधिकतर एप पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं।