फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्दों को संभलकर खानी चाहिए ये दवाई और चीजें, नपुंसक बना सकती हैं

Tue, 26 Dec 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
couple - फोटो : getty images
अगर आप अपनी शादीशुदा लाइफ में रोमांस बरकरार रखना चाहते हैं, तो ऐसी दवाइयां और ये सभी चीजें संभल कर खाएं, नहीं तो नपुंसक बन सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Couple
दवा में नैनोपार्टिकल्स का ज्यादा इस्तेमाल किसी भी तंदुरुस्त इंसान को नपुंसक बना सकता है। करीब डेढ़ साल तक बकरे पर चली इस रिसर्च केबाद यह तथ्य सामने आया है। इंसानी दवा केअलावा खेती में इस्तेमाल होने वाली दवाओं में भी नैनोपार्टिकल्स का इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, नैनो तकनीक भारत में भी पूरे चरम पर नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय कपल - फोटो : SELF
रिसर्च में पाया गया कि किसी दवा की एक एमएल मात्रा में 50 माइक्रो ग्राम से ज्यादा नैनोपार्टिकल्स खतरनाक परिणाम दे सकते हैं। इससे अधिक मात्रा कोशिकाओं के लिए नुकसानदायक है। करनाल स्थित एनडीआरआई में तैनात कपिल देव पुनिया कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी से इस तकनीक पर रिसर्च कर रहे हैं।

4 of 6
कपल
कपिल ने पीयू में नैनो साईटेक में अपना पेपर प्रेजेंट किया और उनकी रिसर्च को अप्रूवल भी मिल चुकी है। कपिल ने बताया कि नैनोपार्टिकल्स को सुरक्षा मानकों पर परखने केलिए रिसर्च की गई। इसमें एक बकरे पर डेढ़ साल तक अलग-अलग पहलुओं से शोध किया गया। रिसर्च में पाया गया कि जैसे-जैसे नैनोपार्टिकल्स की मात्रा बढ़ती रही, बकरे में इंफर्टिलिटी आई।
विज्ञापन

5 of 6
couple - फोटो : couple
नैनो तकनीक बेहतरीन, उचित प्रयोग की जरूरत
नैनो साईटेक में एक्सपर्ट्स ने बताया कि यह तकनीक बेहतरीन है। क्योंकि इस तकनीक से बनी दवाएं ज्यादा असरदार हैं, लेकिन इस तकनीक के उचित प्रयोग की जरूरत है। हालांकि, फिलहाल कैंसर जैसे गंभीर रोग में नैनो तकनीक की दवाओं के प्रयोग हो रहे हैं। साईटेक में बताया गया कि नैनो तकनीक पर अमेरिका में बड़े स्तर की रिसर्च हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रेमी जोड़ा
वहीं, बता दें कि कुछ चीजें आपकी सेक्स लाइफ के लिए खतरा बन सकती हैं। जैसे पनीर, इसकी वजह से हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से बनने वाला टेस्टोस्टेरोन हार्मोन गड़बड़ हो जाता है। पुदीना, इसमें मौजूद मेन्थॉल शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा को कम करता है, जिसकी वजह से आपकी सेक्स ड्राइव कम हो जाती है। चॉकलेट, चॉकलेट खाने से आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें