फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी आई ड्रॉप डाली तो हो जाएंगे अंधे, तस्वीरें

Sun, 15 Mar 2015 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
यदि आप अपनी आंखों में डाक्टर से पूछे बिना लंबे समय से आई ड्रॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप अंधे हो सकते हैं। ग्लूकोमा (काला मोतिया) के शिकार हो सकते हैं। पीजीआई में ग्लूकोमा के 15 प्रतिशत मरीजों के पीड़ित होने के कारण आई ड्रॉप का साइड इफेक्ट है।
विज्ञापन

ऐसी आई ड्रॉप डाली तो हो जाएंगे अंधे, तस्वीरें

2 of 10
पीजीआई के एडवांस आई सेंटर के डाक्टर एसएस पांडव ने बताया कि कई आई ड्राप में स्टेरॉयड मिक्स होता है। उनके लंबे इस्तेमाल से आंखों में प्रेशर बढ़ता है। प्रेशर बढ़ने से ऑप्टिक नर्व डैमेज हो जाती है और मरीज ग्लूकोमा का शिकार हो जाता है।
विज्ञापन

ऐसी आई ड्रॉप डाली तो हो जाएंगे अंधे, तस्वीरें

3 of 10
शुरुआत के दिनों में इसका पता चल जाए तो इसे रोका जा सकता है। एक बार ग्लूकोमा से रोशनी गई तो दोबारा वापस लाने का फिलहाल कोई इलाज नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी स्टेरॉयड मिक्स आई ड्रॉप के कई साइड इफेक्ट होते हैं।

ऐसी आई ड्रॉप डाली तो हो जाएंगे अंधे, तस्वीरें

4 of 10
पीजीआई में ग्लूकोमा के कुल 32 हजार मरीज रजिस्टर्ड हो चुके हैं। पिछले साल इनकी संख्या करीब 28 हजार थी। इनमें हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, वेस्ट यूपी, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसी आई ड्रॉप डाली तो हो जाएंगे अंधे, तस्वीरें

5 of 10
डाक्टरों का कहना है कि कई बार आंखों की सर्जरी भी ग्लूकोमा का खतरा बढ़ा देती है। सर्जरी के बाद ध्यान नहीं देने से आंखों पर प्रेशर बढ़ जाता है, जो ग्लूकोमा को निमंत्रण देती है।
विज्ञापन

ऐसी आई ड्रॉप डाली तो हो जाएंगे अंधे, तस्वीरें

6 of 10
आंखों में कभी भी किसी प्रकार की कोई सर्जरी हुई हो या कोई घाव हो गया हो तो उसकी जांच समय-समय पर करवाते रहें। हालांकि ऐसे मरीजों की संख्या कम है, लेकिन फिर भी कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन

ऐसी आई ड्रॉप डाली तो हो जाएंगे अंधे, तस्वीरें

7 of 10
45 साल की उम्र के बाद ग्लूकोमा होने के चांस बढ़ जाते हैं। 45 के बाद आंखों का रेगुलर चेकअप कराते रहें। हो सकता है कि इस उम्र के लोगों को लगे कि उनकी नजर मोतियाबिंद की वजह से कमजोर हो रही है, लेकिन यह ग्लूकोमा भी हो सकता है।

ऐसी आई ड्रॉप डाली तो हो जाएंगे अंधे, तस्वीरें

8 of 10
ग्लूकोमा से बचने के उपाय- यह एक अनुवांशिक बीमारी है। ऐसे में बच्चे की आंखों की जांच करवा लीजिए। आंखों की एलर्जी, अस्थमा, चर्म रोग या किसी अन्य रोग के लिए स्टेरॉयड दवाओं का प्रयोग करने से आंखों में दिक्कत आती है तो ऐसी दवाइयों के सेवन से बचें।

ऐसी आई ड्रॉप डाली तो हो जाएंगे अंधे, तस्वीरें

9 of 10
आंखों में दर्द हो या आंखें लाल हो जाएं तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही दवा का प्रयोग करें। खेलने के दौरान (टेनिस या क्रिकेट बॉल से) अगर आंखों में चोट लग जाए तो इसका इलाज कराएं। हर दो साल में आंखों की नियमित जांच करवाते रहिए। चेकअप करवाने से आंखों की रोशनी का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

ऐसी आई ड्रॉप डाली तो हो जाएंगे अंधे, तस्वीरें

10 of 10
अगर आपके चश्मे का नंबर बदल रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कीजिए। जब आप सीधे देख रहे हों तो आंखों के किनारे से न दिखाई दे रहा हो तब जांच करवाएं। सिर और पेट में दर्द हो तो खुद कोई दवा न ले। तुरंत चिकित्सक से संपर्क कीजिए। आंखों को पोषण देने वाले तत्वों जैसे बादाम, दूध, संतरे का जूस, खरबूजे, अंडा, सोयाबीन का दूध, मूंगफली आदि का ज्यादा मात्रा में सेवन कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें