फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के हो या लड़कियां, FB पर चैटिंग करते हैं तो संभल जाएं, वरना कानूनी पचड़े में फंसेंगे

Sun, 22 Apr 2018 04:13 PM IST
शनि शर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
facebook
लड़के हो या लड़कियां, फेसबुक पर चैटिंग करते हैं तो संभल जाएं। वरना ऐसे कानूनी पचड़े में फंसेंगे, जिंदगी तक बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
FACEBOOK - फोटो : SELF
पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई देश के पांच महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर हमले की साजिश रच रहा है। इनमें हरियाणा के हिसार और अंबाला भी शामिल हैं। तीन अन्य में भोपाल, सिकंदराबाद और मेरठ भी निशाने पर हैं। यह खुलासा खुफिया एजेंसियों द्वारा पंजाब और हरियाणा में क्रेक किये गये आईएसआई के खुफिया नेटवर्क से हुआ है। वहीं यह साजिश फेसबुक चैटिंग के जाल में भारतीय युवाओं को फंसाकर रची गई।
विज्ञापन

3 of 5
facebook
हाल ही में खुफिया एजेंसियों ने रोहतक से सैन्यकर्मी के बेटे गौरव शर्मा और पंजाब के अमृतसर से रवि को गिरफ्तार किया था। खुफिया सूत्रों के अनुसार, इनके माध्यम से देश के कुछ सैन्य ठिकानों से जुड़ी गोपनीय और महत्वपूर्ण जानकारियां आईएसआई ने जुटा ली हैं। इसी इनपुट के आधार पर अब आईएसआई की तैयारी उक्त पांच सैन्य ठिकानों में अपने एजेंट भेजने की थी। पहले एजेंट के माध्यम से संवदेनशील जानकारियां जुटाई जातीं, फिर उन्हें आतंकी संगठनों को देकर हमला करवाया जाता।

4 of 5
Facebook and Google
खुफिया एजेंसियों की रडार पर सैक्स चैटर
पुलिस के अनुसार आईएसआई ने देश के युवाओं को फंसाने के लिए एक खास हनीट्रेप बनाया है। पहले ऐसे युवकों की पहचान की जाती है, जिनके माध्यम से सैन्य जानकारियां मिल सकती हैं। फिर उनसे आईएसआई की महिला एजेंट सोशल नेटवर्क के जरिये सेक्स चैट करती है। फिर पैसे का लालच देकर उनसे सैन्य ठिकानों की जानकारियां मांगी जाती हैं। एक ही महिला एजेंट सोशल मीडिया पर कई आईडी बनाकर बात करती है। अब भारतीय खुफिया एजेंसियां भी देश के ऐसे सेक्स चैटर्स पर अपनी नजर रखे हुए है जो पाकिस्तान और अरब देशों से जुड़ी आईडी के साथ इस तरह की चैट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Facebook
आईएसआई के निशाने पर हिंदु युवक
आईएसआई ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब धर्म की जगह पैसे और ब्लैकमेलिंग को नया हथियार बनाया है। पहले आईएसआई मुस्लिम युवाओं को धर्म के नाम बरगलाकर इस्तेमाल करती थी। मगर अब हिंदु युवकों को हनीट्रेप में फंसाया जा रहा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें