फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारुओं से भिड़ने को तैयार टीम इंडिया का नया 'युवराज', कुछ ऐसा है कैरियर

Wed, 13 Sep 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
गुरकीरत मान
12 सितंबर से शुरू हुए अभ्यास मैचों में कंगारुओं से भिड़ने के लिए टीम इंडिया का नया 'युवराज सिंह' तैयार है। जानिए इनके बारे में सब कुछ...
विज्ञापन

2 of 6
गुरकीरत मान
मंगलवार 12 सितंबर को शुरू हुआ अभ्यास मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। चेन्नई में ही आस्ट्रेलिया के साथ टीम इंडिया पहला वनडे मैच खेलेगी। आस्ट्रेलिया टीम भारत दौरे पर पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी, जो 17 सितंबर से एक अक्टूबर तक खेली जाएगी। इसके बाद वह तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जो सात से 13 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
गुरकीरत मान
वहीं अभ्यास मैच के लिए बोर्ड अध्यक्ष एकादश का कप्तान गुरकीरत सिंह मान को बनाया गया है। उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे खेले थे और ऐसा करने वाले वे अकेले खिलाड़ी हैं। गुरकीरत के अलावा ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर के पास भी इंटरनेशनल टीम के खिलाफ अपना टैलेंट दिखाने का मौका होगा। सुंदर आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए स्मिथ के साथ खेल चुके हैं।

4 of 6
गुरकीरत मान
गुरकीरत दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। गुरकीरत कभी-कभी विकेटकीपिंग भी करते हैं। रूपिंदर सिंह मान के बेटे गुरकीरत पंजाब क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली के करीब रहते थे। वहां उन्हें क्रिकेटरों को खेलते देखकर क्रिकेट खेलने का शौक़ आया और 9 साल के उम्र से कोचिंग लेकर खेलना शुरू कर दिया। गुरकीरत पंजाब के लिए अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफ़ी में शानदार प्रदर्शन कर चर्चा में आए।
विज्ञापन

5 of 6
गुरकीरत मान
2011 में सीके नायडू ट्रॉफ़ी पंजाब ने जीता, तब गुरकीरत भी टीम के सदस्य थे। गुरकीरत ने 2012 में पंजाब के लिए अपना पहला फ़र्स्ट क्लास मैच हैदराबाद के ख़िलाफ़ खेला। उस मैच में हरभजन सिंह पंजाब के कप्तान थे और गुरकीरत ने सिर्फ़ 18 रन बनाए। आईपीएल में किंग्स XI पंजाब ने उन्हें ख़रीदा। आईपीएल में अपनी बल्लेबाज़ी और शानदार फ़ील्डिंग की वजह से गुरकीरत लोगों की नज़र में बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरकीरत मान
25 साल के गुरकीरत ने 2013 सीज़न में रॉस टेलर का शानदार कैच लिया और खूब वाहवाही बटोरी। गुरकीरत के मुताबिक टेलर के कैच ने उन्हें पहचान दी। आईपीएल 2015 गुरकीरत के लिए अच्छा नहीं रहा। गुरकीरत को इस सीज़न सिर्फ़ 5 मैच खेलने का मौक़ा मिला जिसमें उन्होंने 35 रन बनाए और 3 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ए और बांग्लादेश ए के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर गुरकीरत चयनकर्ताओं की नज़र में आए और टीम इंडिया में शामिल हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें