गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली कर्मचारियों की टीम पर लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में जेई को भी पीटा गया, देखिए
विज्ञापन
2 of 8
बिजलीकर्मियों पर हमला
घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है, बेरवाल गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली कर्मचारियों, विजिलेंस टीम और पुलिस पर करीब 15-20 लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। हमले में एसडीओ, जेई समेत चार बिजली कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। घायलों को शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
बिजलीकर्मियों पर हमला
सिर फूटने और शरीर पर लाठी डंडों की चोट से गहरे घाव बने हुए हैं। हमलावरों ने टायलेट में छिपे जेई को भी नहीं बख्शा। टायलेट ने निकलवाकर उनको जमकर पीटा। पुलिस ने घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
4 of 8
बिजलीकर्मियों पर हमला
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम धारूहेड़ा डिवीजन के तहत पाली-गोठड़ा सब डिवीजन के एसडीओ राज सिंह के नेतृत्व में एक टीम शुक्रवार को बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निकली। टीम भाड़ावास, जैतड़ावास, बधराना और बेरवाल में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद मेघपुर की ढाणी स्थित एक घर में बिजली चोरी की कार्रवाई कर रही थी। तभी कई बाइक पर लाठी-डंडों के साथ 15 से 20 युवक धमके।
विज्ञापन
5 of 8
बिजलीकर्मियों पर हमला
आते ही उन्होंने बिजली कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इसमें एसडीओ राज सिंह, जेई नरेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा लाइनमैन घनश्याम और हेड कांस्टेबल भीम सिंह को भी काफी चोटें लगी हैं। हमले से बचने के लिए जेई नरेंद्र सिंह एक टायलेट में घुस गए।
विज्ञापन
6 of 8
बिजलीकर्मियों पर हमला
हमलावर बाकी कर्मचारियों को पीटकर जा ही रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने जेई के टायलेट में घुसने की बात कही। जेई ने कहा कि हमलावरों ने बाहर नहीं आने पर दरवाजा तोड़ने की चेतावनी दी। जेई ने हमलावरों से काफी मिन्नतें की लेकिन उनके नहीं मानने पर जेई बाहर आ गए। इसके बाद युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
7 of 8
बिजलीकर्मियों पर हमला
खतरा भांपते तो बच जाते
भाड़ावास और जैतड़ावास में बिजली चोरी पकड़ने के बाद टीम ने बधराना स्थित ट्यूबवेल पर चोरी के केस बनाए। इस दौरान यहां स्कूटी पर सवार होकर आए दो युवकों के तौर-तरीकों से एक बार टीम को खतरे का आभास हुआ था। टीम ने इसे नजर अंदाज कर दिया। जैसे ही मेघराज की ढाणी में एसडीओ और जेई की टीम ने अलग-अलग घरों में चेकिंग शुरू की तो युवकों ने हमला कर दिया। बिजली चोरी की कार्रवाई करने गई टीम खतरे को भांपकर बेरवाल में ही पुलिस को सूचना दे देती या फिर लौट जाती तो हमला रोका जा सकता था।
बावल पुलिस ने आठ नाम दर्ज के साथ 15-20 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। तस्दीक चल रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बावल पुलिस कटिबद्ध है। किसी को भी कानून हाथों में नहीं लेने दिया जाएगा। रायपुर केस में भी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। - अजय, एसएचओ, बावल