फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से जूझ रहीं 103 वर्षीय मान कौर, पर हौसले इतने बुलंद, बोलीं- एशियन गेम्स में पदक जीतना है

Mon, 19 Aug 2019 04:33 PM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
एथलीट मान कौर - फोटो : अमर उजाला
दुनिया भर में मशहूर 103 वर्षीय एथलीट मान कौर इन दिनों बीमारी से जूझ रही हैं, लेकिन उनके हौसले इतने बुलंद हैं कि वे एशियन गेम्स में खेलना चाहती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
एथलीट मान कौर - फोटो : अमर उजाला
गॉल ब्लेडर की बीमारी से उबर रहीं एथलीट मान कौर (103) जब खिलाड़ियों के बीच पहुंचीं तो उनका उत्साह देखने लायक था। मौका था चंडीगढ़ डिस्टेंस रनर्स की ओर से इंडीपेंडेंस फिटनेस चैलेंज के विजेताओं को सम्मानित करने का। यह कार्यक्रम सेक्टर-35 स्थित एक होटल में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
एथलीट मान कौर - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ डिस्टेंस रनर्स की ओर से इंडीपेंडेंस फिटनेस चैलेंज 4 जून से 15 अगस्त तक आयोजित किया गया। इसमें देश भर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इन प्रतिभागियों के बीच रनिंग, साइकलिंग, जिम, तैराकी का कंपीटिशन कराया गया था। इनमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को रविवार को शहर में हुए एक कार्यक्रम में एथलीट मान कौर ने सम्मानित किया। इस प्रोग्राम में 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

4 of 6
एथलीट मान कौर
बता दें कि हाल ही में एथलीट मान कौर को गॉल ब्लेडर से संबंधित बीमारी की शिकायत हुई थी। इलाज के बाद अब वह इस बीमारी से उबर रही हैं। बीमारी के बावजूद जब उन्हें पता चला कि उन्हें रनर्स ग्रुप के प्रतिभागियों को सम्मानित करना है तो वह एक दम से तैयार हो गई और पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं। यहां पहुंच कर वह प्रतिभागियों के साथ पूरे उत्साह से मिलीं और उनका हौंसला बढ़ाया।
विज्ञापन

5 of 6
एथलीट मान कौर - फोटो : फाइल फोटो
मान कौर के साथ उनके बेटे गुरदेव सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। हर कोई मान कौर से उनके लंबी उम्र और फिटनेस के बारे में जानने का इच्छुक था। मान कौर ने बताया कि इस उम्र में भी वह रोजाना पार्क में सैर करती हैं। खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं। बाहर की चीजों को खाने से परहेज करती हैं। तली हुई कोई भी चीज नहीं खातीं। दिन में दो बार जूस पीती हैं। इसके साथ ही आर्गेनिक फूड का सेवन अधिक करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एथलीट मान कौर - फोटो : फाइल फोटो
मान कौर के बेटे गुरदेव सिंह ने बताया 103 वर्ष की उम्र होने के बावजूद उनकी मां मान कौर हर वक्त गेम्स में हिस्सा लेने को तैयार रहती हैं। इस साल दिसंबर में मलेशिया में एशियन गेम्स होने वाले हैं। इसके बाद अगले साल के शुरू में कनाडा में एथलीट मीट का आयोजन होना है। इसके लिए वह अगले कुछ दिनों में अभ्यास में जुट जाएंगी। उनका लक्ष्य इन गेम्स में पदक जीतना है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें