फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडल जीतने के बाद विनेश फोगाट ने दिखाई जिंदादिली, आप कहेंगे- शाबाश, शादी पर किया बड़ा ऐलान

Mon, 27 Aug 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
vinesh phogat
एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने ऐसी जिंदादिली दिखाई कि आपको भी गर्व महसूस होगा। वहीं उन्होंने शादी को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
विज्ञापन

2 of 5
vinesh phogat
जकार्ता से लौटते ही गोल्डन गर्ल विनेश फौगाट ने ने अपना गोल्ड मेडल देश को और देशवासियों को समर्पित किया है। रविवार को सांगवान और फौगाट खाप की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विनेश फौगाट ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि मैं अपन गोल्ड मेडल देश को समर्पित करती हूं। देशवासियों की दुआएं रहीं कि एक साल बिस्तर पर रहने के बाद भी मैं वापसी कर पाई और गोल्ड मेडल जीता। अब मेरा फोकस वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीतने पर है और उसके बाद ओलंपिक गेम्स में।
विज्ञापन

3 of 5
vinesh phogat
विनेश फोगाट ने कहा उसे वर्ल्ड चैंपियनशिप में अभी तक एक भी पदक न जीत पाने का मलाल है। अक्तूबर में वर्ल्ड चैंपियनशिप है, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने से उसका मनोबल बढ़ा है। विनेश ने कहा कि उसे उम्मीद है कि इस बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहला पदक जीतेगी। इसके बाद अगले साल होने वाली ओलंपिक क्वालीफाइंग के लिए तैयारी करेंगी। वहीं विनेश ने शादी को लेकर बड़ा ऐलान किया। भले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर ओपन कार में पहलवान सोमबीर राठी से सगाई कर ली, लेकिन उनकी शादी की शहनाईयां बजने में अभी देर है।

4 of 5
vinesh phogat
जल्दी ही शादी करने की खबरों को अफवाह बताते हुए विनेश ने कहा कि पहले वह अक्तूबर माह में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहला पदक हासिल करेंगी और फिर अगले साल होने वाले ओलंपिक क्वालीफाई राउंड पर उसका फोकस रहेगा। इन सब के बाद शादी के बारे में घर के बड़े बुजुर्ग जो तय करेंगे वह उन्हें मंजूर होगा। बता दें कि विनेश ने जकार्ता से लौटते ही शनिवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रिंग सेरेमनी कर ली थी। इस अंदाज में हुई रिंग सेरेमनी के कारण जल्द शादी के कयास लगाए जा रहे थे, पर विनेश ने इन बातों का खंडन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vinesh phogat
हरियाणा में नौकरी करने की इच्छा
विनेश फौगाट ने हरियाणा में नौकरी करने की इच्छा जताई है। विनेश ने कहा कि रेलवे भी आगे बढ़ने में खिलाड़ियों की काफी मदद कर रहा है और हरियाणा सरकार भी। अगर उसे हरियाणा सरकार प्रदेश में नौकरी करने का अवसर देगी तो वह इसके लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि जिस समय विनेश फौगाट का सम्मान समारोह शुरू हुआ, ठीक उसी समय कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की भी शहर में एंट्री हुई। हालांकि मंत्री विनेश को बधाई देने भी नहीं पहुंचे। वहीं, पहले एयरपोर्ट पर किसी मंत्री या अधिकारी के न पहुंचने और फिर रविवार को प्रशासनिक अनदेखी पर विनेश के परिजनों का दर्द भी मीडिया के सामने झलका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें