पिता किसान और 20 साल का बेटा इतनी जुनूनी कि 12वीं के बाद पढ़ाई ही छोड़ दी। बोला देश के लिए कुछ करना है और कर भी दिखाया गोल्ड मेडल जीतकर। बहादुर बेटे के जज्बे को सलाम।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मनजीत सिंह
बात हो रही है हरियाणा के 20 वर्षीय मनजीत सिंह चहल की, जिन्होंने एशियन गेम्स 2018 में की 800 मीटर की दौड़ में देश को 9वां गोल्ड मेडल दिलाया। परिवार में इस समय जश्न का माहौल है। घर वालों को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
विज्ञापन
3 of 5
मनजीत सिंह
भारतीय दौड़ाक मनजीत सिंह ने 1.46.15 सैकेंड में दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है तो वहीं, एक अन्य भारतीय दौड़ाक जॉनसन जिन्सन ने 1.46.35 सैकेंड में दौड़ पूरी कर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
4 of 5
मनजीत सिंह
एशियाई खेलों में देश को शूटिंग में जींद के शूटर लक्ष्य श्योराण द्वारा सिल्वर मेडल दिलवाने के बाद जिले के ही मनजीत ने गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन कर दिया है। मुकाबले में मनजीत सिंह चहल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में देश को गोल्ड मेडल दिलवाया।
मनजीत चहल नरवाना उपमंडल के उझाना गांव के साधारण किसान परिवार से आता है। मनजीत ने 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद औपचारिक पढ़ाई छोड़ दी और पिछले चार-पांच साल से पूर्ण रूप से खेल पर ही ध्यान दे रहा है। मनजीत के पिता रणधीर सिंह 30 एकड़ की खेती करते हैं।