एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतकर वतन लौटे पहलवान बजरंग पूनिया ने एक बड़ा ऐलान करते हुए सबको चौंका दिया। उन्होंने बताया कि अब उनका अगला टारगेट क्या रहेगा।
विज्ञापन
2 of 6
बजरंग पूनिया
एशियाड में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि सरकार उन्हें डीएसपी बनाए तो वह रेलवे की नौकरी छोड़ सकते हैं। जार्जिया से लौटकर आए बजरंग पूनिया ने कहा कि यदि डीएसपी बनाया जाता है तो वह परिवार के लोगों से बात करके रेलवे की नौकरी छोड़ने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
बजरंग पूनिया
वहीं, दूसरी ओर खेलमंत्री अनिल विज ने बजरंग पूनिया की तारीफ करते हुए कहा कि उसने प्रदेश व देश का सिर ऊंचा किया है। बजरंग को खेल नीति के आधार पर इनाम व नौकरी दी जाएगी। बजरंग के देश वापसी पर सरकार की ओर से किसी के नहीं जाने की बात पर अनिल विज कन्नी काट गए।
4 of 6
बजरंग पूनिया
एशियाड में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले पहलवान बजरंग पूनिया मंगलवार रात को देश वापस लौट आए थे। बुधवार को सोनीपत में अपने घर पहुंचे बजरंग ने बातचीत करते हुए कहा कि एशियाड का उनका अनुभव काफी अच्छा रहा। अब उनका टारगेट अक्टूबर में होने वाली वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप व टोक्यो ओलंपिक है।
विज्ञापन
5 of 6
बजरंग पूनिया
बजरंग ने कहा कि वे इन दोनों चैम्पियनशिप को लेकर प्रैक्टिस में जुटेंगे और इन दोनों जगह से मेडल जरूर जीतकर लाएंगे। बजरंग पूनिया ने हरियाणा की खेल नीति को सबसे बेहतर बताया, लेकिन उसके साथ ही यह भी कहा कि हर खिलाड़ी को सरकार एक समान देखे। उनके साथ ऐसा न किया जाए कि वह रेलवे से खेलता है और यह हरियाणा में नौकरी करता है।
बजरंग को रिसीव करने नहीं पहुंचे मंत्री और अधिकारी
जार्जिया से मंगलवार रात को भारत लौटने पर बजरंग को रिसीव करने ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त व कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे थे। जबकि सरकार की ओर से कोई भी मंत्री, नेता व अधिकारी नहीं पहुंच सका था। सरकार की ओर से किसी के बजरंग को रिसीव करने नहीं जाने का कारण जब खेल मंत्री अनिल विज से जानना चाहा तो वह पूरी तरह से कन्नी काट गए। वह उसका सीधा जवाब नहीं देकर बजरंग पूनिया की तारीफ करने लगे और कहा कि बजरंग एक होनहार पहलवान है और उसने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश व देश का सिर ऊंचा किया है।