'आप' की रोहतक रैली में जुटी भीड़ देखकर अरविंद केजरीवाल गदगद हो गए। इस मौके पर पीएम को खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को शहर में हुई तिजोरी तोड़-भंडाफोड़ रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने मंच पर सांकेतिक तिजोरी तोड़कर उसमें से दस्तावेज निकाले और कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात का सीएम रहते सहारा और बिरला समूह से कई करोड़ की रिश्वत ली है। रैली में आई भारी भीड़ को देखकर केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के साथ देश भर में 'आप' की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मंच पर आते ही अरविंद केजरीवाल ने भीड़ को मोदी सरकार की भ्रष्टाचार नीतियों के बारे में बताया। इसके बाद मंच पर सांकेतिक तिजोरी लायी गई, जिसका ताला सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने तोड़ा। इस तिजोरी से दो फाइलें निकाली गईं। केजरीवाल ने कहा कि यह वह दस्तावेज है, जिन्हें आयकर विभाग ने वर्ष 2013 में बिरला समूह और 2014 में सहारा समूह के यहां की गई छापेमारी में बरामद किया था।
4 of 8
रोहतक में अरविंद केजरीवाल की रैली
दस्तावेज के आधार पर उन्होंने दावा किया कि 15 अक्तूबर 2013 को बिरला समूह के यहां छापेमारी में कंप्यूटर मिले थे। उसमें कुछ एंट्री थी, जिसमें लिखा था कि गुजरात के मुख्यमंत्री यानी नरेंद्र मोदी को 25 करोड़ रुपये देने हैं, जिसमें से 12 करोड़ दिए जा चुके हैं और 13 करोड़ बाकी है। इसके अलावा 22 नवंबर 2014 को सहारा समूह के यहां हुई आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान भी कई अहम दस्तावेज मिले थे।
विज्ञापन
5 of 8
रोहतक में अरविंद केजरीवाल की रैली
जिसमें लिखा था कि अहमदाबाद में किसी जैसवाल तथा सचिन नामक व्यक्ति के माध्यम से अलग-अलग मौकों पर 40 करोड़ रुपये दिए गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने इन आरोपों की कोई जांच नहीं कराई। केजरीवाल ने नोटबंदी पर कहा कि मोदी सरकार ने विजय माल्या की कंपनियों का करीब 1200 करोड़ का कर्ज माफ किया है। यह सब मिलीभगत से किया गया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के पीछे देश में आठ लाख करोड़ का घोटाला किया गया है।
विज्ञापन
6 of 8
रोहतक में अरविंद केजरीवाल की रैली
दावा किया कि मोदी के पास 648 लोगों की लिस्ट है, जिसमें बड़े-बड़े उद्योगपति शामिल हैं। उनके खाते स्विस बैंकों में हैं। यह फाइल प्रधानमंत्री ने दो साल से दबा रखी है। पूरे देश को परेशान करने की बजाय इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाए तो काले धन का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने भाजपा के चंदे पर भी सवाल उठाए। कार्यक्रम में दिल्ली के विधायकों समेत हरियाणा के सभी आप नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
7 of 8
केजरीवाल ने पीएम पर हमला बोला
केजरीवाल ने जनता से कहा कि आप खुद करो भाषण की रिकार्डिंग
केजरीवाल मीडिया से भी खफा नजर आए। मंच पर आते ही सबसे पहले उन्होंने मीडिया पर कमेंट किए। कहा कि मैं आज यहां कहकर कुछ और जाऊंगा और मीडिया उसे दिखाएगा कुछ और। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि मैं आज जो यहां पोल खोलूंगा उसकी रिकार्डिंग के लिए आप मोबाइल बाहर निकाल लो। यहां से जाने के बाद घर-घर जाकर उसे दिखाना कि भाजपा ने क्या किया है। केजरीवाल का इशारा इलेक्ट्रानिक मीडिया की ओर था।
कैसे पीएम, जिन्होंने 90 साल की मां को ही खड़ा कर दिया कतार में
प्रधानमंत्री मोदी की 90 वर्षीय मां को बैंक कतार में खड़ा करने पर भी केजरीवाल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह कैसे पीएम हैं, जिन्होंने चार हजार के लिए अपनी बूढ़ी मां को लाइन में लगा दिया। यदि लाइन में ही लगना था तो पीएम खुद लाइन में लगते। खुद का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने कहा कि यदि उन्हें इस तरह लाइन में लगना पड़े तो वह खुद खड़े हो जाएंगे, लेकिन परिवार को नहीं लगने देंगे।