फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: नए साल पर रोहतक में केजरीवाल की रैली, भीड़ इतनी कि नजर न थमे कहीं

Mon, 02 Jan 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
रोहतक में अरविंद केजरीवाल की रैली
नए साल के पहले दिन अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा रोहतक में विशाल रैली की, जिसमें इतनी भीड़ उमड़ी कि नजर न रुके। यह देखकर वे गद्गद हो गए।
विज्ञापन

2 of 7
रोहतक में अरविंद केजरीवाल की रैली
रोहतक जिले के सेक्टर 6 में नोटबंदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी की तिजोरीतोड़-भंडाफोड़ रैली हुई। इसमें पार्टी संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 7
रोहतक में अरविंद केजरीवाल की रैली
वहीं, केजरीवाल को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। दोपहर दोपहर डेढ़ बजे तक पंडाल में सिर्फ कार्यकर्ता ही थे। डेढ़ बजे के बाद भीड़ जमा होना शुरू हुई और देखते ही देखते पंडाल भर गया।

 

4 of 7
रोहतक में अरविंद केजरीवाल की रैली
दूसरी ओर, रैली में केजरीवाल को आने में देरी हो गई। हालांकि अरिवंद केजरीवाल का रैली में पहुंचने का समय दोपहर 1 बजे था, लेकिन कोहरे की वजह वे लेट हो गए। केजरीवाल के आने से पहले हरियाणा आप के अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने जनता को संबोधित किया।

 
विज्ञापन

5 of 7
रोहतक में अरविंद केजरीवाल की रैली
रैली में लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी 8 लाख करोड़ का घोटाला है, जिसका समर्थन केवल बेईमान लोग कर रहे हैं। आम जनता तो इससे दुखी है। 50 दिन हो गए, लोगों के हाथों में पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन

6 of 7
रोहतक में अरविंद केजरीवाल की रैली
करीब डेढ़ घंटे तक चली इस रैली में केजरीवाल ने नोटबंदी पर अपने विचार खुलकर रखे। साथ ही मोदी और उनके भ्रष्ट नेताओं की पोल खोली। उन्होंने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को गरीब विरोधी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहतक में अरविंद केजरीवाल की रैली
रैली में केजरीवाल ने बताया कि मोदी ने कहां-कहां से और कितने पैसे लिए। केजरीवाल का कहना है कि मोदी ने नोटबंदी की घोषणा करने से पहले ही अपने जानकारों को इसके बारे में बता दिया था, ताकि वे अपना बचाव कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें