फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका, पूरी करनी होगी ये शर्तें

Wed, 18 Oct 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
Indian army - फोटो : File Photo
10वीं, 12वीं पास हैं, आईटीआई कर चुके हैं तो आपके लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। रैली होने जा रही है, शर्तें पूरी कीजिए और फायदा उठाइए।
विज्ञापन

2 of 5
Indian Army
चंडीगढ़ में छह राज्यों की सैन्य भर्ती रैली की तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी है। वेस्टर्न कमांड के अंतर्गत 102 इंफेंटरी बटालियन (टीए) की ओर से इस भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जवान, क्लर्क, कुक, बार्बर, स्वीपर और कारपेंटर के कई पदों के लिए नियुक्ति की जानी है।
विज्ञापन

3 of 5
indian army - फोटो : File Photo
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि 23 अक्तूबर से इस रैली की शुरुआत 1101 रेलवे इंजीनियर (टीए) ग्राउंड में होगी। 28 अक्तूबर तक चलने वाली इस भर्ती रैली में 18 से 42 आयु तक के युवा अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थी विभिन्न चरणों में इस भर्ती रैली में भाग लेंगे।

4 of 5
भारतीय सेना
इस भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवाओं को अपने-अपने राज्यों का परमानेंट निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा सैन्य भर्ती में भाग लेने वाला कोई भी उम्मीदवार विवाहित है और उसकी उम्र 21 वर्ष से कम है तो उसे भर्ती प्रक्रिया के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय सेना
सेना ने इस भर्ती रैली के लिए विभिन्न मापदंड और नियम भी तय कर दिए हैं। जवान बनने के लिए 10वीं, क्लर्क के 12वीं और ट्रेडर्स की भर्ती के लिए आवेदक को 8वीं, 10वीं और आईटीआई पास होना चाहिए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें