फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआर रहमान की 'नानक शाह फकीर' पंजाब में बैन

Thu, 16 Apr 2015 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
आखिरकार वही हुआ, जिसका अनुमान था। ‘नानक शाह फकीर’ फिल्म पंजाब में रिलीज नहीं होगी। सरकार ने फिल्म पर दो माह के लिए पाबंदी लगा दी है। फिल्म पर पाबंदी तत्काल प्रभाव से शुरू हो गई है। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होनी थी। रिपोर्टः शिवानी मेहता
विज्ञापन

एआर रहमान की 'नानक शाह फकीर' पंजाब में बैन

2 of 7
सरकार के इस आदेश के तहत राज्य में दो माह तक फिल्म को सार्वजनिक या निजी रूप में नहीं दिखाया जा सकेगा। साथ ही इसका वितरण करने और प्रदर्शित करने पर पूर्णतया पाबंदी होगी। सरकार का कहना है कि फिल्म के रिलीज होने से सूबे में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव खतरे में पड़ सकता है।
विज्ञापन

एआर रहमान की 'नानक शाह फकीर' पंजाब में बैन

3 of 7
फिल्म से संबंधित मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। लुधियाना के सतनाम सिंह ने कुछ दिन पहले हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने यह कहते हुए रोक लगाने से इनकार कर दिया था कि सेंसर बोर्ड फिल्म को सर्टिफिकेट जारी कर चुका है। इसके साथ ही अदालत ने संबंधित पक्षों को फिल्म पर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।

एआर रहमान की 'नानक शाह फकीर' पंजाब में बैन

4 of 7
एसजीपीसी ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी। इस पर हाल ही में एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर फिल्म पर पाबंदी लगाने के साथ ही सेंसर बोर्ड में एसजीपीसी के दो प्रतिनिधि शामिल करने की भी मांग की थी।
विज्ञापन

एआर रहमान की 'नानक शाह फकीर' पंजाब में बैन

5 of 7
एसजीपीसी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि भविष्य में किसी को सिख धर्म से संबंधित कोई धार्मिक फिल्म बनानी हो तो उसकी स्क्रिप्ट पहले एसजीपीसी को दिखाई जाए। फिल्म बनने के बाद रिलीज होने से पहले भी इसे कमेटी को दिखाया जाए। कमेटी की मंजूरी मिलने पर ही इसे रिलीज किया जाए।
विज्ञापन

एआर रहमान की 'नानक शाह फकीर' पंजाब में बैन

6 of 7
अधिकारियों के अनुसार राज्य की खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि फिल्म के रिलीज होने पर विरोध के चलते प्रदेश के हालात बिगड़ सकते हैं। इसके मद्देनजर पंजाब सिनेमाज एक्ट 1952 की धारा 6 की उपधारा 1 अधीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए पाबंदी लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआर रहमान की 'नानक शाह फकीर' पंजाब में बैन

7 of 7
सिख धर्म में गुरुओं या उनके परिवार के सदस्यों का सजीव चित्रण करने की अनुमति नहीं है जबकि फिल्म के ट्रेलर में गुरु नानक देव जी का किरदार दिखाया गया है। फिल्म के प्रदर्शन पर सरकार ने दो माह के लिए पाबंदी लगाई गई। कहा गया कि सिख मर्यादा और धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है फिल्म। इससे शांति और सामाजिक सद्भावना को खतरा होने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें