फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस: नारायण साईं के खिलाफ प्रमुख गवाह को गोली मारी

Thu, 14 May 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
1 of 9
कथावाचक आसाराम बापू के पुत्र नारायण साईं पर गुजरात पुलिस की ओर से दर्ज दुराचार मामले के प्रमुख गवाह महेंद्र चावला को दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।
विज्ञापन

रेप केस: नारायण साईं के खिलाफ प्रमुख गवाह को गोली मारी

2 of 9
हमला उस समय किया गया जब चावला अपने गांव सनौली खुर्द स्थित अपने किराए के मकान के प्रथम तल पर कपड़े धो रहे थे। मोटरसाइकिल सवार होकर आए दोनों हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चावला को गंभीर हालत में पानीपत के प्रेम अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डाक्टरों ने ऑपरेशन के बाद उनके शरीर से छर्रे निकाल दिए।
विज्ञापन

रेप केस: नारायण साईं के खिलाफ प्रमुख गवाह को गोली मारी

3 of 9
फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस अधिकारियों ने चावला की सुरक्षा में चूक को स्वीकारा है। मौके पर पहुंचे आईजी रोहतक रेंज ने चावला के गनमैन सिपाही भरत कुमार को सस्पेंड कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आईजी ने नारायण साईं के मामले के साथ भी जांच को जोड़ा है और कई टीमों का गठन कर हमलावरों को शीघ्र पकड़ने का दावा किया है। इस संबंध में गुजरात पुलिस को भी सूचना कर दी गई है।

रेप केस: नारायण साईं के खिलाफ प्रमुख गवाह को गोली मारी

4 of 9
जानकारी के अनुसार आसाराम बापू के मुख्य राजदार रहे और नारायण साईं पर गुजरात पुलिस की ओर से दर्ज दुराचार मामले के प्रमुख गवाह महेंद्र चावला सुबह गांव सनौली खुर्द स्थित अपने किराए के मकान के प्रथम तल पर कपड़े धो रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो बदमाश आए और कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल खड़ी कर चावला के मकान में घुस गए।
विज्ञापन

रेप केस: नारायण साईं के खिलाफ प्रमुख गवाह को गोली मारी

5 of 9
दोनों ने महेंद्र चावला पर कपड़े धोते वक्त ही गोली चला दी। गोली उनकी कमर में गर्दन के साथ लगी और कंधे से होकर बाहर निकल गई। महेंद्र चावला जान बचाने के लिए मकान की छत से नीचे कूद गया और इसी समय गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यह दे दोनों बदमाश मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

रेप केस: नारायण साईं के खिलाफ प्रमुख गवाह को गोली मारी

6 of 9
महेंद्र चावला को गंभीर हालत में पानीपत शहर के प्रेम अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर कई घंटे चले ऑपरेशन के बाद उसके शरीर से गोली के छर्रों को निकाल दिया गया। नारायण साईं के खिलाफ प्रमुख गवाह को गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों तक के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

रेप केस: नारायण साईं के खिलाफ प्रमुख गवाह को गोली मारी

7 of 9
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा निजी अस्पताल व सनौली खुर्द घटनास्थल पर पहुंचे। यहां से एफएसएल की मदद से नमूने जुटाए और उसके भाई देवेंद्र के बयान लेकर मुकदमा दर्ज किया। रोहतक रेंज के आईजी श्रीकांत जाधव भी सूचना मिलते ही प्रेम अस्पताल पहुंचे।

रेप केस: नारायण साईं के खिलाफ प्रमुख गवाह को गोली मारी

8 of 9
पुलिस ने मामले को नारायण साईं के खिलाफ गवाही के मामले से भी जोड़ा है। महेंद्र चावाल के परिजनों का आरोप है कि उसको कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। वहीं यह भी सामने आया है कि महेंद्र चावला आरटीआई कार्यकर्ता है और पुलिस घटना को इससे भी जोड़कर चल रही है।
विज्ञापन

रेप केस: नारायण साईं के खिलाफ प्रमुख गवाह को गोली मारी

9 of 9
पुलिस ने चावल को सुरक्षा के लिए एक गनमैन उपलब्ध करवा रखा था। इसके बावजूद चावला पर हमला होने से पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गनमैन भरत कुमार ने छुट्टी ले रखी थी। आईजी श्रीकांत जाधव ने इसे लापरवाही मानते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है और उसकी गतिविधियों को भी शक के दायरे में लिया है। इससे पहले नारा के सरपंच की भी गनमैन की मौजूदगी में हत्या कर दी गई थी। हालांकि उस वारदात में गनमैन की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें