फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार जी! महिलाओं को बैठने के लिए कुर्सी तो पूछ लेते

Wed, 24 Jun 2015 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
धारा 144 के उल्लंघन में थाने लाई गई महिलाओं से थाने में कैसा बर्ताव किया गया? ये तस्वीरें इसकी प्रत्यक्ष गवाह हैं। आप भी देखिए।
विज्ञापन

थानेदार जी! महिलाओं को बैठने के लिए कुर्सी तो पूछ लेते

2 of 8
तस्वीरों में दिख रही ये महिलाएं आंगनवाड़ी वर्कर्स हैं। पुलिस ने इन्हें धारा 144 लागू एरिया में धरना प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार किया था और जब उन्हें थाने लाया गया तो जमीन पर बिठा दिया गया, जबकि पुलिस वाले खुद कुर्सी पर बैठे रहे।
विज्ञापन

थानेदार जी! महिलाओं को बैठने के लिए कुर्सी तो पूछ लेते

3 of 8
दरअसल, आंगनबाड़ी वर्कर 15 जून से सेक्टर-17 स्थित डॉयरेक्टर सोशल वेलफेयर ऑफिस के सामने मांगों के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं। 23 जून को उन्हें वहां से हटाया गया, तो उन्होंने नीलम सिनेमा के बैक साइड में डेरा डाल दिया, जहां कई दिनों से धारा 144 लागू है।

थानेदार जी! महिलाओं को बैठने के लिए कुर्सी तो पूछ लेते

4 of 8
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना और चौकी पुलिस की टीम पहुंची। पुलिसकर्मियों के बार-बार समझाए जाने के बावजूद उन्होंने नारेबाजी जारी रखी। इसके बाद 10 महिला और दो पुरुष वर्कर्स को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

थानेदार जी! महिलाओं को बैठने के लिए कुर्सी तो पूछ लेते

5 of 8
सेक्टर-17 थाना प्रभारी उदयपाल ने बताया कि पेशी के बाद कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने करीब 200 वर्करों पर केस भी दर्ज किया है। जबकि फोटो और विडियो के माध्यम से पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

थानेदार जी! महिलाओं को बैठने के लिए कुर्सी तो पूछ लेते

6 of 8
प्रेसीडेंट आंगनबाड़ी वर्कर अनीता शर्मा और वर्कर रंजीत कौर, सीमा रानी, अंजना, सुनीता, कौशल्या, किरण सहित बारह लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इन्हें बाद में कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

थानेदार जी! महिलाओं को बैठने के लिए कुर्सी तो पूछ लेते

7 of 8
प्रधान अनीता शर्मा के अनुसार चंडीगढ़ में 500 आंगनबाड़ी केंद्र और 1000 वर्कर हैं। उन्हें गर्मी की छुट्टी नहीं मिलती। जबकि पंजाब और हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्करों की 16 जून से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी मिलती है।
विज्ञापन

थानेदार जी! महिलाओं को बैठने के लिए कुर्सी तो पूछ लेते

8 of 8
आरोप है कि प्रशासन ने उनकी मांगों को मांग लिया था। लेकिन छुट्टी का समय आने पर प्रशासन ने छुट्टी की मांग कैंसल कर दी। प्रशासन की तरफ से जवाब आया कि आंगनबाड़ी में 300 दिन की खुराक बांटनी है। इसलिए आंगनबाड़ी वर्कर्स को छुट्टी नहीं दी जा सकती है। इसीलिए उन्होंने प्रशासन के खिलाफ धरना जारी रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें