‘दीया और बाती हम’ शो के सूरज राठी ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। उनकी होने वाली पत्नी की उम्र जानकर आप हैरान रह जाएंगे, यकीं न हो तो पढ़िए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
अनस राशिद ने की सगाई
‘दीया और बाती हम’ शो में सूरज राठी का किरदार निभाकर छोटे पर्दे पर लोकप्रिय हुए अनस राशिद ने आखिर शादी करने का मन बना ही लिया है। वे इस साल के अंत तक निकाह भी कर लेंगे।
विज्ञापन
3 of 8
अनस राशिद ने की सगाई
पैतृक शहर मालेरकोटला में रविवार देर रात करीबी रिश्तेदारों व मित्रों की मौजूदगी में अनस ने अपनी मां नजमा की पसंद की लड़की हिना इकबाल के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली। मालेरकोटला के एक रेस्टोरेंट में आयोजित सगाई समारोह के बारे में अनस व हिना के करीबी रिश्तेदारों के अलावा किसी को भनक तक नहीं थी।
4 of 8
अनस राशिद ने की सगाई
इस दौरान अनस ने फिल्मी स्टाइल में झुककर पहले हिना को प्रपोज किया। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अंगुठियां पहनाईं। दोनों ने अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। हिना इकबाल अनस की मां नजमा की पसंद है। मूल रूप सेे हिना भी मालेरकोटला की ही रहने वाली हैं। मगर फिलहाल वे चंडीगढ़ में किसी इमीग्रेशन विभाग में एचआर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
5 of 8
अनस राशिद ने की सगाई
38 साल के अनस की होने वाली पत्नी का हिना है। अनस की मां ने हिना को पसंद किया है। कमाल की बात ये है कि अनस अपने से 14 साल छोटी हिना से शादी करने जा रहे हैं। जी हां, हिना अभी सिर्फ 24 साल की हैं।
विज्ञापन
6 of 8
अनस राशिद ने की सगाई
अमर उजाला’ के साथ विशेष बातचीत में अनस ने बताया कि हिना से वे तीसरी बार ही मिले हैं। उनके परिजन उन्हें पहली दफा बिना बताए ही चंडीगढ़ हिना से मिलवाने ले गए थे। वहां जाकर हिना के सामने बैठा दिया और लड़की कैसी लगी, इसके बारे में पूछा तो वे हैरान रह गए। मगर अनस ने परिजनों की पसंद की लड़की हिना को जीवन साथी बनाने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
7 of 8
अनस राशिद ने की सगाई
‘अमर उजाला’ से किया था शो के बाद शादी का वादा
अदाकार राशिद ने ‘अमर उजाला’ को करीब एक साल पहले दिए साक्षात्कार में वादा किया था कि वह ‘दीया और बाती हम’ शो संपन्न होने के बाद ही शादी करेंगे। शो में व्यस्तता के चलते उन्हें करीब साढ़े छह सालों तक अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ दूरी बनाते हुए मुंबई में रहना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि जब शो खत्म हो जाएगा, तो वह शादी जरूर करेंगे।
हालांकि शादी उसी लड़की से करेंगे, जो उन्हें पसंद आएगी, मगर लड़की माता-पिता की पसंद की होगी। हालांकि उनके छोटे भाई हारिस की काफी पहले शादी हो चुकी है और एक बेटी भी है। मगर अनस अब घर बसाने जा रहे हैं। कारण कि उनके शो का पहला सीजन जो खत्म हो चुका है।