फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमृतसर के 10 श्रद्धालुओं की हिमाचल में मौत, हादसे का असली सच आया सामने

Fri, 16 Jun 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
1 of 8
अमृतसर के 10 श्रद्धालुओं की हिमाचल में मौत
अमृतसर के श्रद्धालुओं से भरी बस के साथ हिमाचल प्रदेश में हादसा हो गया और 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे का असली सच भी सामने आया है।

2 of 8
accident kangra
दरअसल, हादसा बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ। एक घायल के मुताबिक, जब बस कांगड़ा के पास पहुंची तो उसमें कुछ खराबी आ गई थी। बस से लगातार कोई आवाज भी हो रही थी।

3 of 8
accident kangra
घायल ने बताया कि सवारियों ने बस चालक को बस रोकने के लिए भी कहा, लेकिन वह माना नहीं। उसने सवारियों की बात अनसुनी कर दी और बस अगले ही मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई।

 

4 of 8
accident kangra
बस के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। बस के परखच्चे उड़ गए, वहीं हर तरफ लाशें बिखर गईं। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 51 लोगों के घायल होने की खबर है।

5 of 8
accident kangra
लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों का इलाज के लिए देहरा के अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
accident kangra
देहरा के एसडीएम मलोक सिंह व डीएसपी रेणू शर्मा के मुताबिक, हादसा सवेरे पौने 11 बजे के करीब कांगड़ा में ढ़लियारा गांव के पास चिंतपुर्णी ज्वालामुखी रोड पर हुआ। बस में 64 लोग सवार थे।

7 of 8
accident kangra
न्यू मालवा बस सर्विस की बस है। बस पंजाब के अमृतसर शहर से सवारियों को देवी दर्शन के लिए लेकर आई थी। वीरवार सुबह चिंतपुर्णी मंदिर में दर्शन करने के बाद ज्वालामुखी आ रही थी बस कि ये हादसा हो गया। 
विज्ञापन

8 of 8
accident kangra
मरने वालों में 6 की पहचान हुई
नवदीप पुत्री सरबजीत सिंह निवासी तरनतारन भिखीविंड उम्र 7 साल, हरमिंदर सिंह पुत्र सरबजीत सिंह उम्र 5 साल, हरमिलाप पुत्र सरबजीत सिंह उम्र 4 साल, मनजिंदर ​कौर पत्नी सरबजीत सिंह उम्र 27 साल, तमन्ना पुत्री तरसेम निवासी अमृतसर उम्र 20 साल, बंटू पुत्र तरसेम उम्र 17 साल।
Next
AU ऐप में पढ़ें